गुजरात के वडोदरा में गंभीरा पुल टूटने से 9 लोगों की मौत, 9 घायल। PM मोदी ने दुख जताया, मुआवजे का ऐलान किया। मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मिलेंगे। घायलों को 50 हजार रुपए।

Vadodara Bridge Collapsed: गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल के गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है। 9 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मदद की घोषणा की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

वडोदरा के एसपी रोहन आनंद ने कहा, "सुबह करीब 7:30 बजे पुल गिरने की खबर मिली थी। 10-15 मीटर का स्लैब टूटकर नदी में गिर गया था। दो वाहन पुल पर फंस गए थे। पुल पर दो ट्रक, दो पिकअप और एक रिक्शा थे, वो नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल के जवानों ने उन्हें बाहर निकाला। अभी तक जो जानकारी मिली है 9 लोगों की मौत हुई है। जिंदा बचाए गए 9 लोगों की स्थिति गंभीर नहीं है। उनका इलाज चल रहा है। दो ट्रक अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। हमारा अनुमान है कि शायद उसमें भी कुछ लोग हो सकते हैं। बचाव अभियान अभी चल रहा है।"

Scroll to load tweet…

वडोदरा पुल हादसे में मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मिलेंगे 2 लाख रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने X पर पोस्ट किया, “गुजरात के वडोदरा जिले में एक पुल के ढहने से हुई जान-माल की हानि बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।”