13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले देशभर में तिरंगे की डिमांड को पूरा करने युद्धस्तर पर उन्हें तैयार करने का काम किया जा रहा है। 

जम्मू-कश्मीर. 130 करोड़ भारतीयों के लिए 13 से 15 अगस्त तक एक खास उत्सव है। इस पीरियड में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। इससे पहले देशभर में तिरंगे की डिमांड को पूरा करने युद्धस्तर पर उन्हें तैयार करने का काम किया जा रहा है। यह तस्वीर जम्मू-कश्मीर की है। यहां स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान पर राष्ट्रीय ध्वज की मांग को पूरा करने के लिए राजौरी जिले के बुढल ब्लॉक की सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं पूरे जोश-खरोश से तिरंगा तैयार करने में जुटी हैं। ब्लॉक के ढलोदी गांव के सुदूर पहाड़ी इलाके में अपने केंद्र तक पहुंचने के लिए महिलाएं पैदल ही लंबी दूरी तय करती हैं, जहां झंडे तैयार हो रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में इस तरह का यह पहला आयोजन होगा। हालांकि अलगाववादी नेता, कश्मीर नेता और उग्रवादी इसे लेकर रोड़ा डालने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान पर राजनीति करने के लिए कांग्रेस और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए कहा कि तिरंगा देश का है, लिहाजा इस पर कोई राजनीति नहीं करनी चाहिए।

pic.twitter.com/fmrgscolde

Scroll to load tweet…

BMC ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की
मुंबई नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने गुरुवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और नगर निगम के अधिकारियों से झंडों के वितरण में तेजी लाने को कहा। बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दस लाख राष्ट्रीय झंडे प्राप्त हुए हैं और उनका वितरण वार्ड कार्यालयों के माध्यम से किया जा रहा है, जबकि अगले तीन दिनों में 25 लाख अन्य झंडे मिलने की उम्मीद है।

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 25 हजार राष्ट्रध्वज बना रहे हरियाणा जेल के कैदी
हरियाणा के सिरसा, हिसार और रोहतक जेलों के कैदी 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 25,000 राष्ट्रीय ध्वज बना रहे हैं। बिजली और जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने मीडिया को इस पहल के बारे में जानकारी दी और नागरिकों से स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मनाने के लिए अपने घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष पर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया है। इससे पहले तिरंगा केवल राष्ट्रीय त्योहारों या कुछ विशेष अवसरों पर ही फहराया जाता था। 

जानिए क्या है हर घर तिरंगा अभियान
13 से 15 अगस्त तक केंद्र सरकार ने देशव्यापी 'हर घर तिरंगा' अभियान छेड़ा है। हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देश के हरेक नागरिक के दिल में देशभक्ति को बढ़ावा देना है। इस बीच स्वतंत्रता सेनानियों के घरों की पहचान करके हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस बैंड की धुन बजाई जाएगी। छात्रों, एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवकों की प्रभात फेरियां भी निकलेंगी। इससे पहले 31 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में लोगों से आग्रह किया था कि वे आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर 13-15 को आयोजित 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हों। 

यह भी पढ़ें
गुजरात: वलसाड में 300 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन और शिलान्यास
दुनिया के लिए बड़ा खतरा बने मुस्लिम चरमपंथी, एक्शन में ब्रिटेन, तेजी से बढ़ रही मुसलमानों की आबादी