पूर्व सॉलिसिटर जनरल और जाने माने वकील हरीश साल्वे जल्द ही दूसरी शादी करने जा रहे हैं। हरीश साल्वे 65 साल के हैं और उनका पहली पत्नी से पिछले महीने ही तलाक हुआ है। हरीश साल्वे और मीनाक्षी की शादी 38 साल पहले हुई थी, उनकी दो बेटियां हैं। 

नई दिल्ली. पूर्व सॉलिसिटर जनरल और जाने माने वकील हरीश साल्वे जल्द ही दूसरी शादी करने जा रहे हैं। हरीश साल्वे 65 साल के हैं और उनका पहली पत्नी से पिछले महीने ही तलाक हुआ है। हरीश साल्वे और मीनाक्षी की शादी 38 साल पहले हुई थी, उनकी दो बेटियां हैं। अब हरीश साल्वे अपनी दोस्त कैरोलिन ब्रॉसर्ड के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों का विवाह लंदन के एक चर्च में होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों की यह दूसरी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरीश साल्वे धर्म बदलकर ईसाई बन गए हैं। वे और उनकी होने वाली पत्नी कैरोलिन दोनों का ये दूसरा विवाह है। कैरोलिन 56 साल की हैं। उनकी एक बेटी भी है। हरीश और कैरोलिन की मुलाकात आर्ट एग्जीबिशन में हुई थी। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। 

अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण जाधव की पैरवी कर चुके साल्वे
हरीश साल्वे और चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की। दोनों नागपुर में पढ़ते थे। इसके बाद साल्वी 1976 में दिल्ली आ गए और बोबडे मुंबई। इसके बाद साल्वे वकालत करते रहे फिर वे सॉलिसिटर जनरल भी बने। 

हरीश साल्वे काफी जाने माने वकील हैं। वे अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में कुलभूषण जाधव समेत कई मामलों में भारत की पैरवरी कर चुके हैं। कुलभूषण केस में उन्होंने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से सिर्फ 1 रुपए की फीस ली थी।