यमुना के पानी के विवाद के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली पहुंचे और यमुना नदी का पानी पिया। 

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में यमुना के पानी पर सियासत तेज हो गई है। यमुना के पानी के विवाद के बीच हरियाणा के सीएम नायब सैनी का एक वीडियो सामने आया है। सैनी दिल्ली में यमुना का पानी पीते नजर आए। इसके बाद उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केजरीवाल ने भाजपा पर “गंदी राजनीति” करने और दिल्लीवासियों को प्यासा रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “हरियाणा से कुछ भाजपा लोग पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रहे हैं। अगर लोग यह पानी पिएंगे, तो कई मौतें हो सकती हैं।”

Scroll to load tweet…

नायब सिंह सैनी ने कही ये बात

सीएम सैनी ने कहा, "जिस प्रकार का लोगों में भय पैदा करने का डराने वाला बयान अपनी राजनीती स्वार्थ के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिया है, वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैं आज पवित्र यमुना माता के चरणों में आया हूं। उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार ने जहर मिला कर भेजा है, मास जेनोसाइड की बात की है. कल अधिकारीयों ने सैंपल लिया है, मैंने खुद पानी का आचमन किया है कोई ज़हर नहीं है वो खुद बचना चाह रहा है। ऐसा बयान देकर उन्होंने हरयाणा के लोगों को अपमानित करने का काम किया है।"

यह भी पढ़ें: राजस्थान में मिला खतरनाक वायरस, लोगों की बदल रही आवाज, जानिए इसके लक्षण

अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना

आगे सैनी ने कहा, "पानी बिल्कुल स्वच्छ है। लेकिन जब ये पानी हमें दिल्ली में मिलता है तो ये भयानक है। अरविंद केजरीवाल ने 10 सालों में कोई ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाया। उन्होंने बोला था कि मैं यमुना को साफ करूंगा और आज ऐसा बयान दे रहे हैं। दिल्ली के लोग हमारे भाई हैं, मेरे रिश्तेदार दिल्ली में रहते हैं। ऐसा बयान देकर द्वेष पैदा मत करिये। आपको दिल्ली और हरयाणा के लोगों से माफ़ी मांगना चाहिए। कभी पराली कभी पानी को लेकर बस आरोप लगाते हैं। 10 साल में क्या किया है लोगों के लिए ? आप लोगों का ध्यान डायवर्ट करना चाहते हैं।”