पूर्व सीएम बंसीलाल की पुत्रवधु और उनकी नतिनी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और राज्य कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी ने पार्टी नेताओं पर अनदेखी का आरोप लगाया है।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव इस साल 2024 के अक्टूबर महीना संभावित है। राज्य में चुनाव की आहट के साथ ही दलबदल का भी खेल शुरू हो चुका है। कांग्रेस को मंगलवार को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम बंसीलाल की पुत्रवधु और उनकी नतिनी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस विधायक किरण चौधरी और राज्य कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी ने पार्टी नेताओं पर अनदेखी का आरोप लगाया है। कांग्रेस की दोनों महिला नेता, बुधवार को बीजेपी ज्वाइन करने जा रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं किरण चौधरी और श्रुति चौधरी?

किरण चौधरी, हरियाणा के पूर्व सीएम और दिग्गज नेता चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधु हैं। वह स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह की पत्नी हैं। किरण चौधरी, कांग्रेस की कद्दावर नेता हैं। दिल्ली और हरियाणा विधानसभा की सदस्य रह चुकी हैं। वर्तमान में वह हरियाणा में विधायक हैं। पांच बार विधायक और दो बार की काबीना मंत्री रहीं, किरण चौधरी, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की नेता रहीं हैं तो दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर भी रहीं हैं।

श्रुति चौधरी, चौधरी बंसीलाल की नातिनी और चौधरी सुरेंद्र सिंह-किरण चौधरी की बेटी हैं। वह हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद रहीं हैं। वर्तमान में श्रुति चौधरी, राज्य कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। श्रुति चौधरी का लोकसभा का टिकट इस बार कट गया था।

ट्वीटर पर पोस्ट किया इस्तीफा

दोनों महिला नेताओं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेटर लिखा है। लेटर को अपने-अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट करने के साथ अपने इस्तीफा की जानकारी दी है। दोनों नेताओं ने पार्टी मुखिया को भेजे गए अपने इस्तीफा में लिखा है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी व्यक्तिगत जागीर बन गई है, जिससे मेरी जैसी ईमानदार आवाजों के लिए कोई जगह नहीं बची है। बहुत सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से दबाया जा रहा है, अपमानित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

विजाग में पहाड़ पर गोपनीय तरीके से बनाया गया विशालकाय महल, टीडीपी का आरोप-जगन मोहन रेड्डी ने बनवाया