भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में भारत के तीन जवान शहीद हो गए। न्यूयॉर्क टाइम्स, अलजजीरा, बीबीसी, सीएनएन और द गार्जियन ने इस घटना को सुर्खियों में जगह दी। सीएनएन ने तो इस घटना को गेमचेंजर करार दिया। पाकिस्तान के अखबार द डॉन ने लिखा कि बॉर्डर पर हिंसक झड़प के बाद रुपया डालर के मुकाबले कमजोर हो गया।

नई दिल्ली. भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प में भारत के तीन जवान शहीद हो गए। न्यूयॉर्क टाइम्स, अलजजीरा, बीबीसी, सीएनएन और द गार्जियन ने इस घटना को सुर्खियों में जगह दी। सीएनएन ने तो इस घटना को गेमचेंजर करार दिया। पाकिस्तान के अखबार द डॉन ने लिखा कि बॉर्डर पर हिंसक झड़प के बाद रुपया डालर के मुकाबले कमजोर हो गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वॉशिंगटन पोस्ट ने क्या लिखा?
वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा, दो सबसे बड़े आबादी वाले देशों के विवाद का असर पूरी दुनिया पर हो सकता है। एलएसी पर चीन की आक्रामक पेट्रोलिंग की वजह से हालात खराब होते हैं। भारत यहां मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है। 

बीबीसी ने क्या लिखा?
बीबीसी ने लिखा, दुनिया की दो बड़ी सेनाएं बॉर्डर पर कई जगहों पर आमने-सामने हैं। भारत और चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर कई जगह विवाद है। नदियों, झीलों और हिमपात की वजह से बॉर्डर के शिफ्ट होने की भी आशंका रहती है। 

द डॉन ने क्या लिखा?
पाकिस्तान के अखबार द डॉन ने लिखा, भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद भारतीय रुपया गिर गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 76.04 के स्तर पर पहुंच गया। 

सीएनएन ने क्या लिखा?
भारत-चीन सैनिकों की झड़प पर सीएनएन ने लिखा, यह घटना गेमचेंजर साबित हो सकती है। भारत और चीन पिछले 45 सालों से एक दूसरे के साथ हैं, लेकिन यह घटना गेम चेंजर साबित हो सकती है। दोनों देशों के नेताओं को राष्ट्रवाद के लिए उनकी जनता का समर्थन मिला है। दोनों देश के नेताओं ने अपनी जनता से भविष्य में देश को महान बनाने का वादा किया है।