हाईकोर्ट में एफिडेविट देकर केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि वैक्सीनेशन के लिए घर के करीब सेंटर पर बुलाने की बजाय घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने में जोखिम है। 

मुंबई। देश में कोरोना की दूसरी लहर शांत हो चुकी है। पाॅजिटिव केसों में तेजी से कमी आ रही है। महामारी से बचने के लिए वैक्सीनेशन पर राज्य व केंद्र जोर दे रहे हैं। हालांकि, वैक्सीन लगने के बाद भी 475 लोगों की जान गई है। बांबे हाईकोर्ट में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एफिडेविट देकर यह जानकारी दी है। केंद्र सरकार के 14 पन्नों वाले इस एफिडेविट में बताया गया है कि 28 मई तक हुए वैक्सीनेशन के दौरान वैक्सीन लगने के बाद भी 475 लोगों की जान चली गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुजुर्गाें और विकलांगों के लिए नियर टू होम वैक्सीनेशन अभियान

हाईकोर्ट में एफिडेविट देकर केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि वैक्सीनेशन के लिए घर के करीब सेंटर पर बुलाने की बजाय घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने में जोखिम है। हम नियर टू होम वैक्सीनेशन के लिए सुविधाएं बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने कोर्ट के आदेश को देखते हुए बुजुर्गाें और विकलांगों के लिए यह व्यवस्था सुनिश्चित की है। 

Asianet News काविनम्रअनुरोधःआईएसाथमिलकरकोरोनाकोहराएं, जिंदगीकोजिताएं...जबभीघरसेबाहरनिकलेंमाॅस्कजरूरपहनें, हाथोंकोसैनिटाइजकरतेरहें, सोशलडिस्टेंसिंगकापालनकरें।वैक्सीनलगवाएं।हमसबमिलकरकोरोनाकेखिलाफजंगजीतेंगेऔरकोविडचेनकोतोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona