Rain Alert: दिल्ली में रविवार रात हुई झमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है।

Rain Alert: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। रविवार रात राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम ठंडा और सुहाना हो गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह तक दिल्ली में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अब मौसम विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले छह दिनों तक राजधानी में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों जैसे बवाना, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, आजादपुर, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सिविल लाइंस, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शहादरा, विवेक विहार, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, आईटीओ, अक्षरधाम, लोदी रोड और लाजपत नगर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

 यह भी पढ़ें: तेलंगाना के संगारेड्डी केमिकल फैक्ट्री में धमाका, पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इसके साथ ही एनसीआर क्षेत्र के फरीदाबाद में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।