Mumbai Heavy Rain Alert: मुंबई में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण कई निचले इलाके पानी में डूब गए। लोकल ट्रेन और रेल सेवाओं पर भी काफी असर पड़ा है। बारिश में अब तक 21 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। 

Mumbai Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र में जुलाई में सामान्य से कम बारिश के बाद 15 से 19 अगस्त के बीच मुंबई और राज्य के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश हुई। इस बारिश में अब तक 21 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसमें केवल मंगलवार को ही 10 लोगों की मौत हुई। मुंबई में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रविवार से मंगलवार के बीच शहर के कई हिस्सों में 600 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है और कई लोगों के घर भी जलमग्न हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई बॉलीवुड सितारों के घरों में भी भरा पानी

सड़कों पर पानी भरा होने के कारण यातायात बाधित है। बारिश के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बॉलीवुड सितारों के घरों में भी पानी भर चुका है। सेंट्रल रेलवे के निचले इलाके पानी में डूबे हुए हैं। BMC ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहें। स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद कर दिए गए हैं।

20 अगस्त को मुंबई में फिर से भारी बारिश की संभावना

20 अगस्त को मुंबई में फिर से भारी बारिश की संभावना है। बारिश और खराब मौसम के कारण समुद्र में हाई टाइड का खतरा भी बना हुआ है। मुंबई जैसे तटीय शहरों में हाई टाइड के दौरान लहरें ऊंची और तेज हो जाती हैं, जिससे समुद्र तट के पास का क्षेत्र प्रभावित होता है।

यह भी पढ़ें: सिंधु जल संधि को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- नेहरू ने ही पाकिस्तान…

कई नदियां उफान पर

मुंबई की बरसाती मीठी नदी कई स्थानों पर उफान पर है। नदी के आसपास रहने वाले करीब 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। मुंबई शहर, मुंबई उपनगर और पालघर, ठाणे, रायगढ़ के शहर व ग्रामीण इलाकों को अगले दो दिनों के लिए रेड अलर्ट पर रखा गया है।

नादेड़ में अब तक 8 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक में हालात का जायजा लिया और कहा कि आने वाले 48 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं। नांदेड़ में बारिश से जुड़ी घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 12 से 14 लाख एकड़ फसल बरबाद हो चुकी है। किसानों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है ताकि उन्हें मदद पहुंचाई जा सके।