हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की दो सीटों में से एक पर भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया है और दूसरी सीट भी उसके हिस्से आना लगभग तय है। भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया ने 6,673 मतों के अंतर से मिली जीत के साथ धर्मशाला सीट अपने नाम कर ली है।

शिमला. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की दो सीटों में से एक पर भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया है और दूसरी सीट भी उसके हिस्से आना लगभग तय है। भाजपा प्रत्याशी विशाल नेहरिया ने 6,673 मतों के अंतर से मिली जीत के साथ धर्मशाला सीट अपने नाम कर ली है। नेहरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी, राकेश कुमार को हराया है। कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर करन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं पच्छाद में भाजपा की रीना कश्यप अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के गंगू राम मुसाफिर से आगे चल रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 अक्टूबर को नतीजे
धर्मशाला और पच्छाद सीट पर उपचुनाव कराने इसलिए जरूरी हो गए थे क्योंकि मौजूदा विधायक भाजपा के सुरेश कश्यप और किशन कपूर मई में हुए लोकसभा चुनाव में जीत गए थे। बता दें कि 21 अक्टूबर को 18 राज्यों में विधानसभा और लोकसभा उप चुनाव हुए। इनके नतीजे आज यानी 24 अक्टूबर आने लगे हैं। 

18 राज्यों में उपचुनाव
यूपी की 11 सीटों सहित पंजाब की चार सीटों, केरल की पांच, सिक्किम की तीन, राजस्थान की दो सीटों और अरूणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। यहां हम आपको सभी 18 राज्यों में हुए उप चुनाव और सीटों की जानकारीदे रहे हैं। साथ ही लोकसभा उपचुनाव बिहार के समस्तीपुरा और महाराष्ट्र के सतारा में हुए।