दिल्ली और पंजाब राज्य में चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के अन्य राज्यों में विस्तार को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में आप के कई नेताओं के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पार्टी ने राज्यकार्यकारिणी भंग कर दी है। 

शिमला। आम आदमी पार्टी (AAM Admi Party) को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बड़ा झटका लगा है। राज्यों में पार्टी के विस्तार के मंसूबा पर यहां पानी फिरता नजर आ रहा है। राज्य के कई बड़े नेताओं के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद आप ने अपनी राज्य इकाई को भंग कर दी है। राज्य प्रभारी सत्येंद्र जैन (Satendra Jain) ने हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के इकाई को भंग करने का आदेश जारी किया है। राज्य चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने राज्य इकाई को भंग करने संबंधी जारी आदेश में कहा है कि आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारिणी आगामी चुनाव के मद्देनजर नए सिरे से गठित की जाएगी। पुरानी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि विधानसभा लेवल पर गठित कार्यकारिणी अपना काम करती रहेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है चिट्टी में?

चुनाव प्रभारी व दिल्ली प्रदेश सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन ने राज्य इकाई को भंग करने की वजह बताते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए योग्यता के अनुसार राज्य में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसलिए पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा लेवल पर गठित कार्यकारिणी में किसी प्रकार का फेरबदल नहीं किया जाना है। सब पूर्व की भांति काम करते रहेंगे।

राज्य कार्यकारिणी के भंग किए जाने की वजहों पर कई अटकलें

हालांकि, आम आदमी पार्टी की हिमाचल राज्य इकाई को भंग किए जाने पर आप नेताओं का जो भी तर्क हो लेकिन राजनीतिक गलियारों में पार्टी में मची भगदड़ को वजह बताया जा रहा है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर ने पांच अन्य आप नेताओं के साथ बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। राज्य में आप के पांच बड़े नेताओं के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद अभी कई और नेताओं के जाने की सूचना है। ऐसे में आनन फानन में आम आदमी पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने राज्य इकाई को भंग करने का निर्णय लिया है।

इन नेताओं ने छोड़ा आप

आप महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता, उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डीके त्यागी, सोशल मीडिया सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बीजेपी ज्वाइन किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन नेताओं को बीजेपी ज्वाइन कराया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पार्टी महासचिव अरुण सिंह, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख मौजूद रहे। इसके पहले आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने बीजेपी ज्वाइन की थी।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्रमेंकौनसीखिचड़ीपकरही, देररातराजठाकरेसेमिलनेपहुंचेनितिनगडकरी, बोले-नयाघरदेखनेआयाथा

राजठाकरेकोशिवसेनाकाजवाब- कुछलोगोंकोबुद्धिकेदांतजानेक्योंदेरसेमिलतेहैं, पवारनेभीउड़ायामजाक