हिमाचल प्रदेश के चार लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने सभी 4 सीटों को जीत लिया है। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। 

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चार लोकसभा सीटों पर सातवें चरण में चुनाव हुए। 1 जून को मतदान हुआ। मंगलवार को रिजल्ट आए। भाजपा ने सभी चारों सीटों को जीत लिया है। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी। यहां के मंडी सीट पर पूरे देश की नजर रही। भाजपा ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को यहां से चुनावी मैदान में उतारा। वह चुनाव जीत गईं है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2019 के चुनाव में भाजपा को हिमाचल प्रदेश में शानदार जीत मिली थी। भाजपा ने राज्य के सभी चार लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। यहां अभी कांग्रेस की सरकार है।

हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: देखें सभी 4 सीटों के रिजल्ट

नंबरसीटविनरपार्टी
1कांगड़ा लोकसभा रिजल्ट डॉ राजीव भारद्वाज जीतेभाजपा
2मंडी लोकसभा रिजल्ट कंगना रनौत जीत गईंभाजपा
3हमीरपुर लोकसभा रिजल्टअनुराग सिंह ठाकुर जीत गएभाजपा
4शिमला लोकसभा रिजल्ट सुरेश कुमार कश्यपभाजपा

मंडी लोकसभा सीट के रिजल्ट पर लोगों की नजर

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट के रिजल्ट पर लोगों की अधिक नजर है। भाजपा ने यहां से फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया। कंगना के मंडी से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मंडी सीट की चर्चा तेज हो गई। इसी बीच कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया पेज पर कंगना रनौत को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया गया। कंगना की तस्वीर के साथ लिखा गया था 'क्या भाव चल रहा है मंडी में'।

इस पोस्ट को लेकर बवाल मच गया था। सुप्रिया श्रीनेत ने पोस्ट हटाया और सार्वजनिक रूप से इसके लिए माफी मांगी, लेकिन तब तक देर हो गई थी। कंगना रनौत ने इसे मंडी और हिमाचल प्रदेश की बेटियों का अपमान बताया। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी इस मुद्दो को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कंगना हिमाचल प्रदेश की बेटियों के अपमान की बात पूरे चुनाव करती रहीं। 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE