सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, गुवाहाटी में बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांधी परिवार पर देश को तोड़ने के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार, ‘सरदार ऑफ डुप्लिकेट्स' यानी नकली सरदार है।

Gandhi surname row: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर राहुल गांधी के सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया है। सरमा ने राहुल गांधी पर गांधी सरनेम चुराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और उनके परिवार का गांधी टाइटल इस्तेमाल करना गलत है। राहुल गांधी को गांधी टाइटल वापस कर देना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, गुवाहाटी में बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने गांधी परिवार पर देश को तोड़ने के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार, ‘सरदार ऑफ डुप्लिकेट्स' यानी नकली सरदार है। सरमा ने कहा कि गांधी परिवार ने बहुत सारे घोटाले किए हैं। उनका पहला घोटाला गांधी टाइटल से शुरू हुआ। उन्होंने केवल परिवारवाद को बढ़ावा दिया है और देश को तोड़ने का काम किया। मैं राहुल गांधी से गांधी टाइटल वापस करने का अनुरोध करता हूं।

हिमंत बिस्वा सरमा बोले-मोदी बना रहे विश्व गुरु

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पीएम मोदी देश की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता से पूरी दुनिया में भारत का नाम हुआ है। पीएम नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जी20 में जिस तरह पीएम मोदी ग्लोबल लीडर्स से बात कर रहे थे, यह यकीन पक्का हो गया कि वह भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में बेहतर काम कर रहे हैं। यह मोदी का नेतृत्व ही है जिस वजह से पूरब और पश्चिम देश एक मंच पर आए। यूक्रेन युद्ध को लेकर जी20 घोषणा पत्र पर सहमति उनके सफल नेतृत्व का ही प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति, महिला सशक्तिकरण पर खास ध्यान दिया है। उनकी वजह से लोगों में देशभक्ति की गहरी भावना पैदा हो रही है। कांग्रेस ने कभी आजादी का जश्न नहीं मनाया लेकिन पीएम मोदी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का जश्न मनाया।

यह भी पढ़ें:

जी20 शिखर सम्मेलन के स्पेशल मोमेंट्स को पीएम मोदी ने किया शेयर, आप भी देखें वीडियो…