नागरिक संशोधन विधेयक का असम, त्रिपुरा और मेघालय समेत पूर्वोत्तर में भारी विरोध हो रहा है। इसी के चलते गृह मंत्री अमित शाह ने शिलॉन्ग दौरा रद्द कर दिया। 

नई दिल्ली. नागरिक संशोधन विधेयक का असम, त्रिपुरा और मेघालय समेत पूर्वोत्तर में भारी विरोध हो रहा है। इसी के चलते गृह मंत्री अमित शाह ने शिलॉन्ग दौरा रद्द कर दिया। शाह को रविवार को नॉर्थ ईस्ट पुलिस अकादमी में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। समाचार एजेंसी एएनआई ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोकसभा के बाद बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक राज्यसभा से पास हो गया था। इसके बाद गुरुवार देर रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिल पर हस्ताक्षर कर दिए। अब यह कानून बन गया है।

Scroll to load tweet…

पूर्वोत्तर में हो रहा विरोध
इस बिल का असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल और मेघालय में विरोध हो रहा है। असम और त्रिपुरा में सबसे ज्यादा असर है। असम में कई जगहों पर कर्फ्यू लगा है। उधर, मेघालय में भी इंटरनेट, मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी है। शिलॉन्ग में कर्फ्यू लगाया गया है।