सिद्दीपेट जिले के खम्ममपल्ली गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी, दो बच्चों और तीन अन्य लोगों को आग के हवाले कर दिया। उन्हें तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत में सुधार है और तीन गंभीर हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार है, उसकी खोज की जा रही है।

सिद्दीपेट (तेलंगाना). सिद्दीपेट जिले के खम्ममपल्ली गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी, दो बच्चों और तीन अन्य लोगों को आग के हवाले कर दिया। उन्हें तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन की हालत में सुधार है और तीन गंभीर हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार है, उसकी खोज की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक, "आरोपी लक्ष्मी राजम और विमला की शादी 15 साल पहले हुई थी। राजम दहेज की मांग को लेकर परेशान करता था, जिसके बाद पीड़िता ने स्थानीय पुलिस के पास घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया।"

10 साल तक अलग-अलग रहे
दहेज के लेकर आए दिन विमला पति पर आरोप लगाती थी। फिर एक दिन दोनों अलग हो गए। 10 साल तक वे अलग अलग ही रहे। घटना के कुछ महीने पहले तक दोनों अलग-अलग रहते थे।

फिर साथ रहने लगे थे पति-पत्नी
छह महीने पहले कोर्ट ने काउंसलिंग की और दोनों अपनी 12 साल की बेटी और 8 साल के बेटे के साथ रहने लगे। दो दिन पहले तक सब कुछ सही था। लेकिन फिर से दोनों में झगड़ा हुआ और विमला अपने भाई के घर खम्ममपल्ली चली गई। पुलिस ने बताया, "गुरुवार की रात लक्ष्मी राजम पत्नी के पास गया। इसके बाद पत्नी सहित बच्चों को आग लगाने की कोशिश की।" फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।