नीचे पति मान सिंह और दो साल का बेटा पड़ा था। दोनों खून से लथपथ और काफी गंभीर अवस्था में थे। आसपास के काफी लोग मौके पर जुट गए।

Delhi crime: देश की राजधानी क्रूरता की राजधानी बनती जा रही है। शिक्षिका द्वारा बच्ची को कैंची से वार करने और बालकनी से नीचे फेंकने की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि एक पिता ने अपने दो साल के बेटे को बालकनी से नीचे फेंक दिया। हद तो यह कि बेटे को फेंकने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। आरोपी पिता और दो साल का मासूम गंभीर हालत में एम्स में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के विवाद में गुस्से में आकर अपने बच्चे को तीन मंजिला से नीचे फेंका था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी से मिलने पहुंचा था पति

नई दिल्ली के कालकाजी की झुग्गी बस्ती में पूजा अपने दो बच्चों के साथ मां के घर रहती थी। पति से अनबन की वजह से वह अपने मायके में ही रहती थी। शुक्रवार को उसका पति मान सिंह उससे मिलने पहुंचा। दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए पति ने अपने दो साल के बेटे को पत्नी की गोद से छीनकर तीन मंजिला से नीचे फेंक दिया। इतना ही नहीं खुद भी वह कूद गया।

झगड़ा तत्काल चीख-पुकार में तब्दील

पति-पत्नी का झगड़ा कुछ ही पल में चीख पुकार में तब्दील हो गया। पत्नी रोने-चिल्लाने लगी। नीचे पति मान सिंह और दो साल का बेटा पड़ा था। दोनों खून से लथपथ और काफी गंभीर अवस्था में थे। आसपास के काफी लोग मौके पर जुट गए। भीड़ में किसी ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचवाया। दोनों का इलाज एम्स में चल रहा है। बच्चे और पति दोनों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पूजा की दादी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात में जब मान सिंह आया था तो शराब के नशे में था। उधर, पुलिस ने मान सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली के सरकारी स्कूल में टीचर ने 5th क्लास की बच्ची को पीटा-कैंची मारा, गुस्सा और बढ़ा तो बालकनी से फेंका

बिलावल भुट्टो की पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी से बीजेपी में उबाल, दूतावास के सामने हाय-हाय पाकिस्तान के नारे

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा नहीं नेहरू की गलतियों की प्रायश्चित यात्रा निकाले हैं: जेपी नड्डा