हैदराबाद से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लॉरी चालक कथित तौर पर एक कार को टक्कर मारने के बाद बिना रुके गाड़ी चला रहा है।

हैदराबाद लॉरी वीडियो। हैदराबाद से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लॉरी चालक कथित तौर पर एक कार को टक्कर मारने के बाद बिना रुके गाड़ी चला रहा है। इस दौरान एक बाइक चालक लॉरी ड्राइवर को रोकने की कोशिश करता है। हालांकि, लॉरी ड्राइवर बिना रुके हुए बाइक को टक्कर मार देता है और आदमी लॉरी के फुटबोर्ड पर चढ़ जाता है, लेकिन ड्राइवर बिना रुके भागता रहता है। इस दौरान बाइक चक्के के नीचे घसीटते हुए दूर तक बाइक सवार समेत जा रही होती है। इस दौरान बाइक से चिंगारी निकलती है और दो टुकड़े हो जाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि घटना 14 अप्रैल को शहर के चंद्रायणगुट्टा से वनस्थलीपुरम की ओर जा रही लॉरी की है। लॉरी ने पहले एक कार को टक्कर मारी, कार को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ।स्थानीय लोगों ने लॉरी का पीछा करना शुरू कर दिया, जिससे चालक डर के मारे तेजी से भागने लगा।उसने गाड़ी चलाना जारी रखा।

Scroll to load tweet…

रास्ते में ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक टायरों में फंसकर घिसटती चली गई। बाइक पर सवार व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।बाद में ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।पुलिस ने कहा कि बाइक सवार की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया और लॉरी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।