अयोध्या के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जनवरी के दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आने वाले पांच दिनों तक अयोध्या सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड रहने वाली है।

नई दिल्ली. रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अब कुछ ही दिन बचे है। जैसे-जैसे प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम नजदीक आ रहा है, भक्तों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस बीच अयोध्या के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 22 जनवरी के दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आने वाले पांच दिनों तक अयोध्या सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड रहने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अयोध्या में 22 जनवरी को ऐसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को अयोध्या के लिए मौसम की जानकारी का वेबपेज जारी किया। आईएमडी के मुताबिक, पूरे उत्तर भारत की मुकाबले अयोध्या में बेहतर मौसम होगा। रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय धूप खिली रहेगी। वहीं 22 जनवरी के दिन अयोध्या में दिन का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

22 जनवरी को पुरे उत्तर भारत में रहेगी बेहद ठंड

आईएमडी के मुताबिक आने वाले 4 से 5 दिन सुबह कोहरे और कोल्ड डे रहने वाला है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने का अनुमान है।

दिल्ली में सात दिनों से कोल्ड डे की स्थिति

देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीते सात दिनों से दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।

हिमाचल और उत्तराखंड में इस साल की पहली बर्फबारी

आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में इस साल की पहली बर्फबारी हुई। शिमला के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई है। शिमला में आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।