Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले 24 घंटे और यूपी में शनिवार तक मानसून आ सकता है।वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश हो रही है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Heavy Rain Alert: देश में मौसम का मिजाज अलग-अलग नजर आ रहा है। कहीं लगातार बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है, तो कहीं अब भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। खासकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लोग अब भी उमस भरी गर्मी से परेशान हैं और मानसून के इंतजार में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 24 घंटों में और उत्तर प्रदेश में शनिवार तक मानसून दस्तक दे सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उतराखंड में हो रही है लगातार बारिश

हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दोनों राज्यों के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के बिलासपुर, कांगड़ा, चंबा, सोलन आदि जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी है।

यह भी पढ़ें: AI, ड्रोन और 3500 CCTV कैमरे, जानें कैसी है अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा की तैयारी

गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट

पंजाब में भी मानसून अब पूरे राज्य में सक्रिय हो गया है। बुधवार को कई जिलों में मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट दिया है। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने शनिवार से भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है, जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। झांसी के चिरगांव में वज्रपात से एक बच्ची की मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर में कहीं तेज गर्मी है तो कहीं बारिश और भूस्खलन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रामबन में भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे कुछ घंटे बंद रहा।