IMF ने दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की ग्रोथ का आंकड़ा जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 2024 में भी 6.3 फीसदी की रफ्तार से भारत का इकोनॉमिक ग्रोथ होगा। 

नई दिल्ली। IMF (International Monetary Fund) ने कहा है कि इकोनॉमिक ग्रोथ के मामले में भारत 2024 में दुनिया में सबसे आगे रहेगा। IMF ने दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की ग्रोथ का आंकड़ा जारी किया है। इसमें बताया गया है कि 2023 में भारत ने 6.3 फीसदी की रफ्तार से आर्थिक उन्नती की। 2024 में भी 6.3 फीसदी की रफ्तार से इकोनॉमिक ग्रोथ होगा। यह दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के ग्रोथ रेट में सबसे अधिक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आईएमएफ के ग्रोथ फोरकास्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "हमारे लोगों की ताकत और कौशल से संचालित भारत वैश्विक उज्ज्वल स्थान, विकास और इनोवेशन का पावरहाउस है। हम समृद्ध भारत की दिशा में अपनी यात्रा को मजबूत करना जारी रखेंगे। अपने सुधारों को और आगे बढ़ाएंगे।"

Scroll to load tweet…

विकसित देशों की आर्थिक विकास रहेगी सुस्त

IMF के अनुसार 2023 की तरह 2024 में भी विकसित देशों की आर्थिक विकास सुस्त रहेगी। अमेरिका की आर्थिक विकास 2.1 फीसदी से घटकर 1.5 फीसदी रह जाएगी। जापान की अर्थव्यवस्था 2024 में 2.0 फीसदी की जगह 1.0 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ेगी।

कम होगी चीन की आर्थिक विकास

विकसित देशों की तुलना में 2024 में विकासशील देशों में आर्थिक उन्नति तेजी से होगी। हालांकि चीन की आर्थिक विकास की रफ्तार मंद रहेगी। 2022 में चीन की आर्थिक विकास 3.0 फीसदी थी। 2023 में यह बढ़कर 5.0 फीसदी हुई। 2024 में यह 4.8 फीसदी रहेगी। वहीं, 2022 भारत की आर्थिक उन्नति 7.2 फीसदी की रफ्तार से हुई। 2023 में यह घटकर 6.3 फीसदी हो गई। 2024 में भी 6.3 फीसदी की रफ्तार से विकास होगा।