पड़ोसी देशों से भारत आए शरणार्थी नागरिकता संशोधन बिल के पास होने से काफी खुश हैं। उनका मानना है कि अब उन्हें आसानी से भारत की नागरिकता हासिल हो जाएगी।

नई दिल्ली. पड़ोसी देशों से भारत आए शरणार्थी नागरिकता संशोधन बिल के पास होने से काफी खुश हैं। उनका मानना है कि अब उन्हें आसानी से भारत की नागरिकता हासिल हो जाएगी। इसी क्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव सिंह ने नागरिकता संशोधन बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को धन्यवाद कहा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान छोड़कर भारत आए बलदेव सिंह ने नागरिकता संशोधन बिल की तारीफ की। उन्हें भी अब भारत की नागरिकता मिलने की उम्मीद है। 

'भारत मेरा देश, मैं जान देने के लिए तैयार' 
बलदेव सिंह ने कहा कि भारत भी उनका देश है। इसके लिए वे जान देने के लिए भी तैयार हैं। बलदेव ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनका शरीर देश के काम आए। इसलिए अपना शरीर भारत को दान करते हैं। उन्होंने कहा, मैंने अपना शरीर एक मेडीकल इंस्टीट्यूट को दान कर दिया। 

7 हजार रुपए की नौकरी कर रहे बलदेव
बलदेव सिंह पंजाब के खन्ना में रह रहे हैं। वे इस वक्त कपड़े की दुकान पर काम कर रहे हैं। 7 हजार रुपए प्रति महीने की नौकरी कर परिवार का पेट पाल रहे हैं।