- Home
- National News
- इस बॉम्बर विमान से खौफ खाते हैं अमेरिका के दुश्मन, भारत में पहली बार दिखाएगा दम, जानें क्यों है इतना खास
इस बॉम्बर विमान से खौफ खाते हैं अमेरिका के दुश्मन, भारत में पहली बार दिखाएगा दम, जानें क्यों है इतना खास
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका की वायु सेनाएं मिलकर COPE INDIA नाम का बड़ा युद्ध अभ्यास कर रही हैं। सोमवार को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा और यूपी के आगरा एयर फोर्स स्टेशन पर युद्ध अभ्यास शुरू हुआ। 13 अप्रैल से इसके दूसरे फेज की शुरुआत होगी।

दूसरे फेज में अमेरिकी वायुसेना के B1 बॉम्बर और F-15 E फाइटर जेट अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। यह पहली बार है जब भारत में B1 बॉम्बर विमान भारत में अपनी ताकत दिखा रहा है। फरवरी में अमेरिकी बॉम्बर्स ने एयरो इंडिया में सिर्फ उड़ान भरने के मकसद से हिस्सा लिया था।
युद्ध अभ्यास में इंडियन एयरफोर्स के सुखोई एमकेआई 30, राफेल और तेजस विमान हिस्सा लेंगे। युद्ध अभ्यास में जापान ऑब्जर्वर के रूप में हिस्सा ले रहा है।
यह युद्ध अभ्यास तब किया जा रहा है जब चीन दक्षिण चीन सागर में ताइवान के आसपास शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। इसके चलते हिंद महासागर क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
B-1B बॉम्बर अमेरिकी वायुसेना का बेहद ताकतवर विमान है। इसकी अधिकतम रफ्तार 2.2 मैक (2695 किलोमीटर प्रति घंटा) है।
B-1B बॉम्बर अपने साथ 24 परमाणु बम लेकर उड़ान भर सकता है। 40 हजार फीट की ऊंचाई पर यह विमान 1,300 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ता है।
B-1B बॉम्बर अधिकतम 17 हजार किलोग्राम भारी गोला-बारूद लेकर उड़ सकता है। बिना फिर से इंधन लिए यह 7,400 किलोमीटर तक जा सकता है।
B-1B बॉम्बर 14 अप्रैल को भारत आएगा। 13 अप्रैल को अमेरिकी वायु सेना के चार F-15 फाइटर जेट भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों के साथ उड़ान भरेंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.