पूरा देश स्वतंत्रता दिवस (Independence day) का जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 7वीं बार लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, कोरोना, वैक्सीन और आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जिक्र किया।

नई दिल्ली. पूरा देश स्वतंत्रता दिवस (Independence day) का जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 7वीं बार लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इसी के साथ पीएम मोदी सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने वाले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, कोरोना, वैक्सीन और आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जिक्र किया। इस दौरान पीएम मोदी ने चीन और पाकिस्तान का नाम लिए बिना आतंकवाद और विस्तारवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया।

क्या कहा चीन पर ? 
पीएम मोदी ने कहा, सीमा पर देश के सामर्थ्य को चुनौती देने के प्रयास हुए। लेकिन LOC से लेकर LAC तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश ने, देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है। भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है। लाल किले की प्राचीर से मैं आज मातृभूमि पर न्योछावर सभी वीर जवानों को आदरपूर्वक नमन करता हूं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आतंकवाद पर क्या बोले पीएम ?
पीएम ने कहा, आतंकवाद हो या विस्तारवाद, आज भारत इन समस्याओं का भारत डटकर मुकाबला कर रहा है। इस दौरान दुनिया का भारत पर विश्वास मजबूत हुआ है। हाल ही में भारत संयुक्त राष्ट्र में स्थाई सदस्य चुना गया। भारत ने 192 में से 184 वोट हासिल किए। जब भारत मजबूत हो, भारत सुरक्षित हो, तब यह संभव होता है। 

कोरोना वैक्सीन पर क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा, आज देश के हर नागरिक के मन में एक ही सवाल है कि कोरोना की वैक्सीन कब बनेगी? उन्होंने कहा, हमारे वैज्ञानिकों कोरोना की वैक्सीन बनाने में जी जान से जुटे हैं। उनकी प्रतिभा पर हमें भरोसा है। वैज्ञानिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं। भारत में एक-दो नहीं तीन-तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है। ये अलग अलग चरण में हैं। पीएम ने कहा, कोरोना वैक्सीन की जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिल जाएगी, बड़े पैमाने पर इसका प्रोडक्शन होगा। मैं भरोसा दिलाता हूं कि कम से कम समय में हर देशवासी तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। 

कश्मीर पर कही ये बड़ी बात
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कश्मीर का अलग संदर्भ में जिक्र किया। उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में डिलिमिटेशन की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूरे होते ही वहां पर चुाव होंगे। वहां से विधायक चुनकर आएंगे और विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए कई चुनौतियां हैं। हमें विकास के नए युग को आगे बढ़ा रहे हैं।

मोदी ने कहा, लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर हमने वहां की लंबे समय की मांग पूरी की है। अब सेंट्रल यूनिवर्सिटी वहां बन रही है। नए रिसर्च सेंटर बन रहे हैं। होटल मैनेजमेंट के कोर्स चल रहे हैं। लद्दाख की कई विशेषताएं हैं। जैसे सिक्किम ने अपने ऑर्गेनिक टेस्ट की पहचान बनाई है। उसी तरह लद्दाख, लेह और कारगिल हमारे देश में कार्बन न्यूट्रल इकाई के रूप में अपनी पहचान बना सकता है।

'कोरोना वॉरियर्स को दिया धन्यवाद'
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, कोरोना के इस असाधारण समय में, सेवा परमो धर्म: की भावना के साथ, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्से, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, अनेको लोग, चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जब कोरोना शुरू हुआ था तब हमारे देश में कोरोना टेस्टिंग के लिए सिर्फ एक Lab थी। आज देश में 1,400 से ज्यादा Labs हैं। उस वक्त सिर्फ देश में 300 लोगों के टेस्ट हो पाते थे। आज हर रोज 7 लाख से ज्यादा टेस्टिंग हो रही है।

आत्मनिर्भर भारत पर रहा फोकस

  • इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का फोकस आत्मनिर्भर भारत पर रहा। पीएम ने कहा, कोरोना के बीच 130 करोड़ लोगों ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प किया। आत्मनिर्भर भारत आज हर भारतवासी के मन-मस्तिष्क में छाया हुआ है। इस सपने को संकल्प में बदलते देख रहे हैं। ये आज 130 करोड़ देशवासियों के लिए मंत्र बन गया है।
  • उन्होंने कहा, भारत अगली साल आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश करेगा। ऐसे में अब भारत का आत्मनिर्भर भारत बनना जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा, भारत जो ठान लेता है, वह करके मानता है। मुझे ये पूरा विश्वास है।
  • पीएम मोदी ने कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियो! स्वतंत्रता दिवस नई उमंग, नया उत्साह लेकर आता है। हमारे लिए नया संकल्प लेना जरूरी भी है। अगले साल हम स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। यह अपने आप में बहुत बड़ा अवसर है। इसलिए आज आने वाले दो साल के लिए बहुत बड़े संकल्प लेकर हमें चलना है। हम अगले साल हमारे संकल्पों की पूर्ति के महापर्व के रूप में मनाएंगे।
  • पीएम ने कहा, आखिर कब तक हमारे ही देश से गया कच्चा माल, finished product बनकर भारत में लौटता रहेगा। एक समय था, जब हमारी कृषि व्यवस्था बहुत पिछड़ी हुई थी। तब सबसे बड़ी चिंता थी कि देशवासियों का पेट कैसे भरे। आज जब हम सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों का पेट भर सकते हैं। 
  • उन्होंने कहा, आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात कम करना ही नहीं, हमारी क्षमता, हमारी Creativity हमारी skills को बढ़ाना भी है। सिर्फ कुछ महीना पहले तक N-95 मास्क, PPE किट, वेंटिलेटर ये सब हम विदेशों से मंगाते थे।
  • प्रधानमंत्री ने कहा, आज इन सभी में भारत, न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा है, बल्कि दूसरे देशों की मदद के लिए भी आगे आया है। कौन सोच सकता था कि कभी देश में गरीबों के जनधन खातों में हजारों-लाखों करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर हो पाएंगे? कौन सोच सकता था कि किसानों की भलाई के लिए APMC एक्ट में इतने बड़े बदलाव हो जाएंगे।
  • पीएम ने कहा, 'इस शक्ति को, इन रिफॉर्म्स और उससे निकले परिणामों को देख रही है। बीते वर्ष, भारत में FDI ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत में FDI में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।' 
  • 'आज दुनिया की बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं। हमें Make in India के साथ-साथ Make for World के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है।'
  • 'भारत को आधुनिकता की तरफ, तेज गति से ले जाने के लिए, देश के Overall Infrastructure Development को एक नई दिशा देने की जरूरत है। ये जरूरत पूरी होगी National Infrastructure Pipeline Project से।'
  • 'इस पर देश 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग सेक्टर्स के लगभग 7 हजार प्रोजेक्ट्स को identify भी किया जा चुका है। ये एक तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नई क्रांति की तरह होगा।'
  • पीएम ने कहा, हमारे देश का सामान्य नागरिक, चाहें शहर में रह रहा हो या गांव में, उसकी मेहनत, उसके परिश्रम का कोई मुकाबला नहीं है। अपने इन साथियों को अपने गांव में ही रोजगार देने के लिए गरीब कल्याण रोजगार अभियान भी शुरू किया गया है। 
  • उन्होंने कहा, 7 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए गए, राशनकार्ड हो या न हो, 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अन्न की व्यवस्था की गई, बैंक खातों में करीब-करीब 90 हजार करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए गए। कुछ वर्ष पहले तक ये सब कल्पना भी नहीं की जा सकती थी कि इतना सारा काम, बिना किसी लीकेज के हो जाएगा, गरीब के हाथ में सीधे पैसा पहुंच जाएगा।


महिला शक्ति ने देश का नाम रोशन किया- पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा, मेरे प्रिय देशवासियों, हमारा अनुभव कहता है कि भारत में महिलाशक्ति को जब-जब भी अवसर मिले, उन्होंने देश का नाम रोशन किया, देश को मजबूती दी है। आज भारत में महिलाएं अंडरग्राउंड कोयला खदानों में काम कर रही हैं तो लड़ाकू विमानों से आसमान की बुलंदियों को भी छू रही हैं। देश के जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं, उसमें से लगभग 22 करोड़ खाते महिलाओं के ही हैं। कोरोना के समय में अप्रैल-मई-जून, इन तीन महीनों में महिलाओं के खातों में करीब-करीब 30 हजार करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। 

कोरोना के चलते सीमित हुआ कार्यक्रम
कोरोना के चलते इस बार लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कई बदलाव किए गए हैं। इस बार सीमित कार्यक्रम के तहत सिर्फ 5000 लोगों को बुलाया गया। हालांकि, हर बार 20-25 हजार लोग पहुंचते थे। वही, बच्चे भी इस बार कार्यक्रम में नहीं दिखे। इससे पहले पीएम मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। यहां से पीएम मोदी लाल किला पहुंचे। लाल किले पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Scroll to load tweet…



पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

Scroll to load tweet…


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

Scroll to load tweet…


अमित शाह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Scroll to load tweet…


लोकसभा अध्यक्ष पहुंचे लाल किला

Scroll to load tweet…



राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति कोविंद ने 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश-विदेश में रह रहे भारत के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। इस अवसर पर हम अपने स्वाधीनता सेनानियों के बलिदान को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं। उनके बलिदान के बल पर ही हम सब आज स्वाधीन देश के निवासी हैं।

उन्होंने कहा, इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उत्सवों में हमेशा की तरह धूम-धाम नहीं होगी। इसका कारण स्पष्ट है। पूरी दुनिया एक ऐसे घातक वायरस से जूझ रही है जिसने जन-जीवन को भारी क्षति पहुंचाई है और हर प्रकार की गतिविधियों में बाधा उत्पन्न की है।