भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण का तेजी से बढ़ना चिंता की वजह बना हुआ है। हालांकि, इसी बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। देश में अब कोरोना रिकवरी रेट 70% के करीब पहुंच गया है। यानी हर 100 कोरोना मरीजों में 70 ठीक हो रहे हैं। देश में अब तक 15.3 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण का तेजी से बढ़ना चिंता की वजह बना हुआ है। हालांकि, इसी बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। देश में अब कोरोना रिकवरी रेट 70% के करीब पहुंच गया है। यानी हर 100 कोरोना मरीजों में 70 ठीक हो रहे हैं। देश में अब तक 15.3 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 54819 लोग इस वायरस से ठीक हुए हैं। जबकि इसी दौरान देश में कोरोना के 62,064 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से भारत में रविवार को 1,007 मरीजों की मौत हुई है। जो 1 दिन में मौत के मामले में अब तक सबसे अधिक है। 

देश में सिर्फ 28% एक्टिव केस
भारत में कोरोना के 22.17 लाख केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 6.36 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। देश में एक्टिव केस की दर 28.66% है। वहीं, कोरोना डेथ रेट की बात करें तो यह सिर्फ 2% है। यानी हर 100 मरीजों में सिर्फ 2 की मौत हो रही है। देश में कोरोना से अब तक 44,386 लोगों की मौत हुई है। 

टॉप 5 देश में कैसा है रिकवरी रेट

देश कुल केसरिकवरी रेट
अमेरिका 5,199,44451.24% 
ब्राजील3,035,582 69.7%
भारत2,217,64569.2%
रूस892,65478.04 %
दक्षिण अफ्रीका559,85973.47%

*दुनिया का औसत रिकवरी रेट- 64.42 %