इंडिया गठबंधन की बैठक बुधवार शाम को हुई। जिसमें ये फैसला​ लिया गया कि इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश नहीं करेंगी। हालांकि विपक्ष में बैठकर जनहित के मुद्दों को समय समय पर उठाते रहेंगे।

दिल्ली. लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक बुधवार को हुई। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बैठक में फैसला लिया गया कि इंडिया गठबंधन सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सही समय आने का इंतजार करेंगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इंडिया गठबंधन की करीब दो घंटे तक बैठक चली। जिसमें सभी से चर्चा कर यह निष्कर्ष निकला है कि हम एक जुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़े हैं। हम सही समय आने का इंतजार करेंगे। हम मोदी के जनमत को नकारने की कोशिश करेंगे। ये मोदी की नैतिक और राजनीतिक हार है। हम मोदी के खिलाफ लड़ते रहेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम जनता से किये गए वादों को पूरा करेंगे।

इंडिया गठबंधन जारी रखेगा लड़ाई

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि INDIA गठबंधन भारी समर्थन के लिए भारत की जनता का आभार व्यक्त करता हैं। जनता के जनादेश ने भाजपा और उसकी नफरत, भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है। यह जनादेश भारत के संविधान की रक्षा और महंगाई, बेरोजगारी व पूंजीवाद के खिलाफ तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए है। INDIA गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।