देश के आठ समुद्री बीचों को प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन मिला है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने रविवार को ब्लू फ्लैग मिलने की घोषणा की। इसी के साथ भारत उन 50 देशों में शामिल हो गया, जनके पास 'ब्लू फ्लैग' दर्जे वाले स्वच्छ समुद्री तट मौजूद हैं। 

नई दिल्ली. देश के आठ समुद्री बीचों को प्रतिष्ठित ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन मिला है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने रविवार को ब्लू फ्लैग मिलने की घोषणा की। इसी के साथ भारत उन 50 देशों में शामिल हो गया, जनके पास 'ब्लू फ्लैग' दर्जे वाले स्वच्छ समुद्री तट मौजूद हैं। इसके साथ भारत को तटीय क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 'इंटरनेशनल बेस्ट प्रैक्टिस' के तहत तीसरा पुरस्कार देने के लिए चुना गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा, किसी भी देश के 8 बीच एक बार में ही ब्लू फ्लैग दर्जा पाने में सफल नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा, यह पल देश के लिए गौरव का पल है। उन्होंने कहा, यह दर्जा मिलना भारत के संरक्षण और सतत विकास प्रयासों को एकतरह से वैश्विक मान्यता मिलना है। उन्होंने कहा, भारत एशिया पैसेफिक क्षेत्र में महज दो साल के अंदर ब्लू फ्लैग दर्जा हासिल करने वाला पहला देश भी बन गया है।

Scroll to load tweet…


भारत के इन बीच को मिला दर्जा
भारत में गुजरात के शिवराजपुर बीच, ओडिशा के गोल्डन बीच, दीव के घोघाला बीच, कर्नाटक के पादुबिदरी बीच और कासरकोड बीच, केरल के कप्पड़ बीच, आंध्र प्रदेश के रुशिकोंडा बीच और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के राधानगर बीच को यह दर्जा मिला है। इको फ्रेंडली, साफ-सुथरे और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित पर्यटन सुविधाओं से युक्त बीचों को यह दर्जा मिलता है। 

फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन से मिलता है दर्जा
डेनमार्क का 'फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन' ब्लू फ्लैग कार्यक्रम का संचालन करता है। इसे वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा मान्यता प्राप्त ईको-लेबल में से एक माना जाता है। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 2018 में देश के 13 समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग के लिए चिह्नित किया था। इसमें से 8 के नाम 18 सितंबर को ज्यूरी तक भेजे गए थे। ये सभी मानकों पर खरे उतरे हैं। ज्यूरी में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP), संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNTWO), फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंटल एजुकेशन (FEE) और इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर (IUCN) जैसे प्रतिष्ठित संगठनों के सदस्य शामिल थे।

भारत एशिया का चौथा देश
भारत ब्लू फ्लैग दर्जा प्राप्त करने वाला एशिया का चौथा देश बन गया है। अब तक एशिया में सिर्फ जापान, द कोरिया और यूएई के तट ही इस सूची में थे। लेकिन ये तट इस लिस्ट में 5-6 साल में यह दर्जा प्राप्त कर पाए थे। इस समय सबसे ज्यादा स्पेन के 566 तट ब्लू फ्लैग सूची में शामिल हैं। वहीं, ग्रीस के 515 और फ्रांस के 395 तटों को यह मिला है।