भारत कोविड-19 टीकाकरण में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। भारत से पहले अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (यूके) हैं। स्वास्थ्य कर्मियों और  कर्मचारियों के टीकाकरण अभियान में 18 फरवरी से कुल टीका लगवाने वालों की संख्या 94 लाख के पार पहुंच गई है। इनमें 61,96,641 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 3,69,167 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और 28,56,420 कर्मचारी (पहली खुराक) शामिल हैं।

नई दिल्ली. भारत कोविड-19 टीकाकरण में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। भारत से पहले अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (यूके) हैं। स्वास्थ्य कर्मियों और कर्मचारियों के टीकाकरण अभियान में 18 फरवरी से कुल टीका लगवाने वालों की संख्या 94 लाख के पार पहुंच गई है। इनमें 61,96,641 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 3,69,167 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक) और 28,56,420 कर्मचारी (पहली खुराक) शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

13 फरवरी को लगी थी दूसरी खुराक
कोविड-19 टीकाकरण की पहली खुराक लेने के 28 दिन पूरे कर चुके लाभार्थियों के लिए दूसरी खुराक का टीकाकरण 13 फरवरी को लगना शुरू हुआ। कर्मचारियों का टीकाकरण 2 फरवरी को शुरू किया गया।

लगातार ठीक हो रहे हैं मरीज
कोविड-19 के मरीजों की स्थिति देखें तो भारत में ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज की स्थिति में यह 1.06 करोड़ है। स्वस्थ होने की दर 97.32 प्रतिशत रही। स्वस्थ होने की दर में बढ़ोतरी के साथ रोजाना मौतों में कमी आ रही है।

भारत में वर्तमान में सक्रिय मामले (1,37,342) कुल संक्रमित मामलों का मात्र 1.25 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटे में 11,987 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।
पिछले 24 घंटे में केवल दो राज्यों से एक हजार से ज्यादा नये मामले सामने आये।

16 राज्यों में मृत्यु की सूचना नहीं मिली
16 राज्यों से पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से मृत्यु की कोई सूचना नहीं मिली है। ये राज्य दिल्ली, ओडिशा, जम्मू और कश्मीर (केन्द्र शासित), झारखंड, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, लद्दाख (केन्द्र शासित), नागालैंड, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश हैं। पिछले 24 घंटे में केवल एक राज्य में 20 से ज्यादा मृत्यु दर्ज की गई हैं।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक नए स्वस्थ होने के मामले 4,832 दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3,853 और उसके बाद कर्नाटक में 537 मरीज स्वस्थ हुए।