भारत में कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा घातक होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1.99 लाख केस सामने आए हैं। यह पहली लहर में एक दिन में मिले सबसे ज्यादा केस के दोगुने हैं। दरसअल, 16 सितंबर 2020 को 97,860 मिले थे। बुधवार को 93,528 लोग ठीक हुए। वहीं, इस दौरान 1,038 लोगों की मौत हुई।
नई दिल्ली. भारत में कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा घातक होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 1.99 लाख केस सामने आए हैं। यह पहली लहर में एक दिन में मिले सबसे ज्यादा केस के दोगुने हैं। दरसअल, 16 सितंबर 2020 को 97,860 मिले थे। बुधवार को 93,528 लोग ठीक हुए। वहीं, इस दौरान 1,038 लोगों की मौत हुई।
देश में अब तक 1,40,74,564 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1,24,29,564 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस बढ़कर 1,24,29,564 हो गए हैं। अब तक देश में 1,73,123 लोगों की मौत हो चुकी है।
10 दिन में दोगुने हुए रोजाना निकलने वाले केस
| तारीख | केस |
| 5 अप्रैल | 96563 |
| 6 अप्रैल | 115312 |
| 7 अप्रैल | 126276 |
| 8 अप्रैल | 131878 |
| 9 अप्रैल | 144945 |
| 10 अप्रैल | 152565 |
| 11 अप्रैल | 169914 |
| 12 अप्रैल | 160838 |
| 13 अप्रैल | 185297 |
| 14 अप्रैल | 199584 |
केंद्र ने जारी की 20 सबसे संक्रमित राज्यों की लिस्ट
| राज्य | कुल केस |
| महाराष्ट्र | 35,78,160 |
| केरल | 11,89,176 |
| कर्नाटक | 10,94,912 |
| तमिलनाडु | 9,54,948 |
| आंध्र | 9,37,049 |
| दिल्ली | 7,67,438 |
| उत्तर प्रदेश | 7,44,021 |
| बंगाल | 6,30,116 |
| छत्तीसगढ़ | 4,86,244 |
| राजस्थान | 3,81,292 |
| गुजरात | 3,67,616 |
| मध्यप्रदेश | 3,63,352 |
| ओडिशा | 3,58,342 |
| तेलंगाना | 3,38,045 |
| हरियाणा | 3,29,942 |
| बिहार | 2,95,171 |
| पंजाब | 2,82,505 |
| असम | 2,21,868 |
| झारखंड | 1,47,792 |
| जम्मू कश्मीर | 1,41,736 |
