केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस के रिकवरी दर मामले में भारत अमेरिका से आगे निकल गया है। मंत्रालय के मुताबिक अब तक भारत में कोरोनो वायरस से रिकवरी की संख्या 42 लाख से ज्यादा हो गई है। 

नई दिल्ली. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रिकवरी दर में भारत ने शनिवार को सयुंक्त राज्य अमेरिका (America) को पीछे छोड़ दिया है। भारत सरकार के केंदीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी से लड़ते हुए अब भारत सबसे ज्यादा रिकवरी करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा करीब 95,880 रिकवरी दर्ज की गई है जो एक रिकॉर्ड है। इस लिहाज से यह रिकार्ड विश्व में अकेले भारत से 19 प्रतिशत मामलों की रिकवरी को दर्शाता है।
अब तक भारत में करीब 42 लाख लोग इस महामारी के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इन 42 लाख में से 60 लाख उन पांच राज्यों की रिकवरी को दर्शाते हैं जहां संक्रमण के फैलने की दर काफी ऊंची थी। ये राज्य हैं - महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…



विश्व में 2 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ठीक

महामारी कोरोना से अब तक दुनिया के करीब 2 करोड़ 6 लाख लोग ठीक हो चुके हैं और इसी में से भारत के करीब 42 लाख मरीज़ हैं जो ठीक हुए हैं। अब तक दुनियाभर में 3 करोड़ से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और करीब साढ़े 9 लाख मौतें हो चुकी हैं। भारत की बात करें तो संक्रमितों की संख्या करीब 53 लाख हो चुकी है तो वहीं 86 हजार के करीब मौतें अब तक देश में हो चुकी हैं।

कोरोना अब और तेजी से फैल रहा, आपके आसपास भी नहीं फटकेगा ये कोरोना वायरस, ये 5 गलतियां ना करें

"