- Home
- National News
- चीन को पछाड़ सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत, जानें TOP 10 में हैं किन देशों के नाम
चीन को पछाड़ सबसे अधिक आबादी वाला देश बना भारत, जानें TOP 10 में हैं किन देशों के नाम
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी चीन से अधिक हो गई है। भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। विभिन्न एजेंसियों के अनुमानों के अनुसार भारत की जनसंख्या 30 साल तक बढ़ती रहेगी। 165 करोड़ तक पहुंचेगी फिर घटेगी।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की "स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023" के अनुसार भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है। भारत आबादी के मामले में दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच गया है।
चीन की आबादी 142.57 करोड़ है। इसके साथ ही चीन जनसंख्या के मामले में पहले स्थान से खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
वर्तमान में आबादी के मामले में तीसरे नंबर पर अमेरिका है। यहां की जनसंख्या 331,002,651 है। विश्व की जनसंख्या में इसका हिस्सा 4.25 फीसदी है।
इंडोनेशिया जनसंख्या के मामले में चौथे स्थान पर है। 273,523,615 लोगों के इस देश में दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है।
आबादी के मामले में पाकिस्तान 5वें स्थान पर है। यहां 220,892,340 लोग रहते हैं। अधिक आबादी और कम आमदनी के चलते पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक संकट में है।
ब्राजील आबादी के मामले में छठे स्थान पर है। यहां 212,559,417 लोग रहते हैं।
नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। 206,139,589 लोगों का यह देश आबादी के मामले में दुनिया में 7वें नंबर पर है।
कभी पूर्वी पाकिस्तान रहा बांग्लादेश आबादी के मामले में दुनिया में 8वें स्थान पर है। यहां 164,689,383 लोग रहते हैं।
क्षेत्रफल के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस आबादी के मामले में 9वें स्थान पर है। यहां 145,934,462 लोग रहते हैं।
मैक्सिको आबादी के मामले में 10वें स्थान पर है। यहां 128,932,753 लोग रहते हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.