भारत में कोरोना का पहला केस सामने आने के 51 दिन बाद 16 राज्यों के 331 शहरों में लॉकडाउन किया गया। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन और इटली की बात करें तो चीन में कोरोना का पहला केस आने के 24 दिन और इटली ने 39 दिन बाद ही लॉकडाउन कर दिया था। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना का पहला केस सामने आने के 51 दिन बाद 16 राज्यों के 331 शहरों में लॉकडाउन किया गया। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन और इटली की बात करें तो चीन में कोरोना का पहला केस आने के 24 दिन और इटली ने 39 दिन बाद ही लॉकडाउन कर दिया था। इसके बाद भी इटली और चीन की स्थिती भारत से ज्यादा खराब है। इसके पीछे एक बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि भारत में कोरोना जांच बहुत कम हुई है। ऐसे में डर इस बात का है कि कहीं भारत में कोरोना संक्रमण चीन और इटली से भी ज्यादा न फैल जाए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चीन और इटली की तुलना में भारत में कोरोना जांच बहुत कम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 21 मार्च तक भारत में कोरोना संक्रमण के शक में 14,514 लोगों की चांज हुई। इसमें 271 संक्रमित पाए गए। चीन में अब तक 3,20,000 लोगों की जांच हुई है, जिसमें 81,300 संक्रमित पाए गए। वहीं इटली में 2,06886 लोगों की चांज हुई। 41,035 संक्रमित पाए गए। 

चीन में लॉकडाउन और सावधानी
चीन में कोरोना का पहला केस 31 दिसंबर 2019 को सामने आया। 24 दिन बाद 23 जनवरी को चीन ने लॉकडाउन कर दिया। इसके तहत सभी ट्रांसपोर्ट सेवाएं, दुकानें, स्कूल, ऑफिस पूरी तरह से बंद कर दिया गया। लोगों को घरों में जबरदस्ती क्वारैंटाइन किया गया। इसके बाद भी आंकड़ों को देखें तो 23 मार्च तक चीन में 81,093 मामले सामने आ चुके हैं। 3270 मौत हो चुकी है।

इटली में लॉकडाउन और उसके परिणाम
इटली में पहला केस 31 जनवरी को सामने आया था, जिसके 39 दिन बाद यानी 10 मार्च को लॉकडाउन कर दिया गया। लेकिन लॉकडाउन के दौरान इटली में लापरवाही हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो इटली में लॉकडाउन का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। ट्रॉसपोर्ट जारी रहा। लोग सड़कों पर निकलते रहे। इस बुरा अंजाम हुआ। 23 मार्च तक इटली में 59138 कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं, लेकिन यहां मौत का आंकड़ा चीन से भी ज्यादा है। चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3270 है, जबकि इटली में 5476 है। 

भारत में लॉकडाउन और परिणाम
भारत में कोरोना का पहला केस 31 जनवरी को सामने आया। 51 दिन बाद सिर्फ 16 राज्यों के 331 शहरों में लॉकडाउन किया गया। इसके बाद भी लोग सड़कों पर दिख रहे हैं। कई जगहों पर ऑफिस खुले हुए हैं। ऐसे में भारत में कोरोना की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। भारत में अब तक 425 लोग कोरोना संक्रमित हैं। इसमें से 9 की मौत हो चुकी है।