Oyo travelopedia सर्वे के मुताबिक, गोवा के बाद भारतीयों का दूसरा पसंदीदा स्थान मनाली (Manali) है। ओयो सालाला आधार पर यह सर्वे कराता है। इसमें इसमें ओयो के उपयोगकर्ताओं के बीच उनकी यात्रा के पसंदीदा स्थलों की जानकारी ली जाती है।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच टूरिस्ट स्पॉट्स को लेकर एक सर्वे सामने आया है। इसमें जो डेटा सामने आए हैं, उनके मुताबिक भारतीय लोग इंटरनेशनल टूर करने के बजाय अपने देश के किसी बेहतर टूरिस्ट जगहों पर जाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। भारतीय यात्रियों के लिए गोवा (Goa) सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल (Tourist Places) रहा है, जबकि मनाली इस मामले में दूसरे नंबर पर है। यह सर्वे ओयो ट्रैवलोपीडिया (OYO Travelopedia) ने किया है। सर्वे के मुताबिक, गोवा के बाद भारतीयों का दूसरा पसंदीदा स्थान मनाली (Manali) है। ओयो सालाला आधार पर यह सर्वे कराता है। इसमें इसमें ओयो के उपयोगकर्ताओं के बीच उनकी यात्रा के पसंदीदा स्थलों की जानकारी ली जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

61 फीसदी भारतीय चाहते हैं गोवा जाना
ओयो ट्रैवलोपीडिया में 61 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि वे विदेश जाने की बजाय भारत में ही छुटि्टयां बताना चाहेंगे। इसके अलावा 25 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थलों (International Tourist Destinations) की यात्रा करना चाहेंगे। दरअसल, भारतीय विदेश यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन वे महामारी के बीच सुरक्षा और दूसरे कारणों को लेकर चिंतित हैं। 80 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सुरक्षा उनके लिए चिंता का विषय है। कई लोगों ने उम्मीद जताई कि बूस्टर डोज के बाद पर्यटन की संभावनाएं बेहतर होंगी।

मालदीव, पेरिस और स्विटरलैंड अंतरराष्ट्रीय पसंद
भारतीय लोगों के लिए भारत में गोवा पसंदीदा जगह है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन के लिए भारतीय मालदीव, पेरिस, बाली और स्विट्जरलैंड जाना चाहते हैं।37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अपने जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाना चाहेंगे। 19 प्रतिशत का कहना था कि वे अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताना पसंद करेंगे। वहीं, 12 प्रतिशत ने अकेले यात्रा पर जाने की इच्छा जताई।

2022 के लिए इंडोनेशिया का बाली पसंदीदा डेस्टिनेशन
ओयो ट्रैवलोपीडिया के अनुसार, इंडोनेशिया (Indonesia) में बाली (Bali) 2022 के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरा है। यूरोप (Europe) में अधिकांश लोगों ने बाल्टिक सागर में डेनिश द्वीप बॉर्नहोम (Bornholm) को अच्छा बताया। नीदरलैंड के अधिकांश लोगों ने कहा कि वे इस साल ऑस्ट्रिया (Austria) की यात्रा करना पसंद करेंगे। 

यह भी पढ़ें
ये हैं दुनिया की टॉप 20 सेफेस्‍ट एयरलाइंस, अमरीका के पांच नाम शामिल
अगर आपके पास हैं 'अतुल्य पूर्वोत्तर भारत' के फोटोज-वीडियोज तो लीजिए प्रतियोगिता में भाग, जानिए पूरी प्रॉसिस