भूटान में शुक्रवार को भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो पायलटों की जान चली गई, जिसमें से एक पायलट का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश परमार था। शुक्रवार को ही रजनीश का जन्मदिन था। उनके पिता ने बेटे की शहादत पर कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है। कल उसका जन्मदिन था। हमने उसे सुबह बुलाया था लेकिन वह व्यस्त था। उसने बस कहा थैंक्स पापा, मैं शाम को आपसे बात करूंगा। 

नई दिल्ली. भूटान में शुक्रवार को भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो पायलटों की जान चली गई, जिसमें से एक पायलट का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल रजनीश परमार था। शुक्रवार को ही रजनीश का जन्मदिन था। उनके पिता ने बेटे की शहादत पर कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है। कल उसका जन्मदिन था। हमने उसे सुबह बुलाया था लेकिन वह व्यस्त था। उसने बस कहा थैंक्स पापा, मैं शाम को आपसे बात करूंगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोपहर 1 बजे के बाद टूट गया था संपर्क

- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना उस समय हुई जब भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए योनफुला के पास आ रहा था, लेकिन इसके बजाय वह पास की पहाड़ी खेंटोंगमनी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय और भूटानी सेना के दोनों अधिकारियों की मौके पर जान चली गई।

- भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद के मुताबिक, भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दोपहर 1 बजे भूटान के योंगफुल्ला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर दोपहर 1 बजे के बाद रेडियो और विजुअल संपर्क से बाहर हो गया। यह ड्यूटी पर खिरु (अरुणांचल प्रदेश) से योंफुला के रूट था।

Scroll to load tweet…