एशियानेट न्यूज नेटवर्क के नई दिल्ली ऑफिस के साथ भारत का सम्मान बढ़ाने वाले कई हीरो वर्चुअल मोड में एकजुट हुए। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी।

नई दिल्ली। एशियानेट न्यूज नेटवर्क के नई दिल्ली ऑफिस के साथ भारत का सम्मान बढ़ाने वाले कई हीरो वर्चुअल मोड में एकजुट हुए। Asian Games 2023 के लिए चीन गए भारत के बैडमिंटन स्टार्स, इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ और सेवानिवृत्त एयर मार्शल सूरज झा ने देश की उपलब्धियों का जश्न मनाया। इस दौरान एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। एशियानेट न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन राजेश कालरा ने इन अनमोल पलों को शेयर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वर्चुअल मोड में जुड़े ये हीरो

  • इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ के नेतृत्व में हाल ही में मिशन चंद्रयान-3 को सफलता मिली है। इसने स्पेस एक्सप्लोरेशन में भारत की महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
  • रिटायर एयर मार्शल सूरज कुमार झा।
  • कोच पुलेला गोपीचंद के नेतृत्व में भारत के बैडमिंटन सितारे। वे इस समय एशियाई खेल 2023 के लिए चीन के हांगझू में हैं।

सभी एक दूसरे से मीलों दूर थे, लेकिन अपने राष्ट्र के प्रति उनके साझा गौरव ने उन्हें एक साथ ला दिया था। भारत के बैडमिंटन सितारों ने मिशन मून के लिए सोमनाथ को बधाई दी। वहीं, सोमनाथ ने उन्हें Asian Games 2023 के लिए शुभकामनाएं दीं। बैडमिंटन सितारे सोमनाथ और एयर मार्शल के साथ बातचीत करके बहुत उत्साहित थे।

Scroll to load tweet…

इस संबंध में राजेश कालरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा। उन्होंने लिखा, "हमारे बैडमिंटन सुपरस्टार इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ से मिलने के लिए बहुत उत्साहित थे। एशियन गेम्स के लिए चीन के हांगझू गई बैडमिंटन टीम वीडियो कॉल पर जुड़ी थी। बैडमिंटन खिलाड़ियों और इसरो अध्यक्ष ने देश का नाम रोशन करने के लिए एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दीं। हमारे साथ हाल ही में सेवानिवृत्त हुए एयर मार्शल सूरज झा भी थे। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। हमारे देश के असली नायकों -सशस्त्र बलों, अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और खेल सितारों को एक-दूसरे की तारीफ करते देखना अवर्णनीय है। इसे केवल अनुभव किया जा सकता था। जय हिंद।"