कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।

श्रीनगर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया है। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

राहुल गांधी ने 7 सितंबर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। रविवार को राहुल अपनी यात्रा के क्रम में लाल चौक पहुंचे। यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। लाल चौक पर तिरंगा फहराने के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे। सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा।

यह वही लाल चौक है जहां कभी आए दिन अलगाववादी पथराव करते थे और पाकिस्तानी झंडा लहराते थे। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद स्थिति में काफी बदलाव हुआ है। राहुल गांधी द्वारा लाल चौक पर झंडा फहराए जाने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लाल चौक के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया था। सिटी सेंटर के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात कर दिया गया था।

लाल चौक के बाद यात्रा श्रीनगर के बुलेवार्ड क्षेत्र में स्थित नेहरू पार्क जाएगी। रविवार को यात्रा श्रीनगर के पंथा चौक से सुबह 10 बजे शुरू हुई और सोनवार चौक पर विश्राम के लिए रुकी। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ यात्रा में सुबह 10:45 बजे शामिल हुए।

सोमवार को होगा राहुल गांधी की यात्रा का समापन
सोमवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर यात्रा में 12 विपक्षी दल शामिल हो सकती हैं। कांग्रेस ने 21 दलों को आमंत्रित किया था। कुछ पार्टियों ने यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया। तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और टीडीपी कांग्रेस की यात्रा में शामिल नहीं होगी।

ये पार्टियां हो सकती हैं यात्रा में शामिल

  • एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके)
  • शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)
  • तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)
  • नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड)
  • उद्धव ठाकरे की शिवसेना
  • सीपीआई (एम)
  • सीपीआई
  • विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके)
  • केरल कांग्रेस
  • फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस
  • महबूबा मुफ्ती की जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)
  • शिबू सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम)

यह भी पढ़ें- विदेश मंत्री ने राहुल गांधी को दिया करारा जवाब, चीन ने भारत की जमीन पर 1962 में कब्जा किया, वह बताते हैं कल-परसों की बात

यह भी पढ़ें- मन की बात: जनजातीय भाषाओं पर काम करने वालों को मिले पद्म पुरस्कार, यह गर्व की बात