जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आईटीबीपी के एक जवान ने तीन साथी जवानों को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल घायल हो गए हैं। 

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक शिविर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक जवान ने शनिवार को अपने तीन साथियों को गोली मारकर खुद को गोली मार ली। घटना जिले के देविका घाट सामुदायिक केंद्र में स्थित कैंप में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घटी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने अपने साथियों को गोली मार दी, जिससे एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे खतरे से बाहर हैं। साथी जवानों को गोली मारने के बाद भूपेंद्र ने अपनी इंसास सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जवानों के बीच हुई थी कहासुनी
मृतक जवान आईटीबीपी की 8वीं बटालियन में था। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात आईटीबीपी की सेकेंड एडहॉक बटालियन की 'एफ' कंपनी में प्रतिनियुक्त था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जवानों के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। सीमा सुरक्षा बल ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें- PM मोदी पर राहुल गांधी ने किया हमला, कहा- जुमले की राजनीति छोड़ तुरंत करें आर्थिक नीतियों में सुधार

एक दिन पहले सेना के जवान ने खुद को मारी थी गोली
गौरतलब है कि आईटीबीपी को मुख्य रूप से चीन के साथ 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की रक्षा करने का काम सौंपा गया है। इसके अलावा देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए भी आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया जाता है। एक दिन पहले ही पुंछ जिले में सेना के एक जवान ने अपने साथी की हत्या करने और दो अन्य को घायल करने के बाद खुद को गोली मार ली थी।

यह भी पढ़ें- Monsoon Session: संसद में एंटी ट्रैफिकिंग बिल से सरकार की महिला व बच्चों की तस्करी के खिलाफ सबसे बड़ी स्ट्राइक