रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों के मुतबिक, दर्जनभर युवा गायब हैं और माना जा रहा है कि वह आतंकी गुटों के साथ शामिल हो सकते हैं।  

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद मोदी सरकार घाटी के हालात सामान्य करने में जुटी है। जहां स्थानीय लोग सोमवार को बकरीद का जश्न आराम से मना सकें, उसके लिए सरकार ने कई इंतजाम किए हैं। सरकार और प्रशासनिक अमला कह रहा है कि कश्मीर में हालात सामान्य है और लोग नमाज पढ़ने ईदगाहों और मस्जिदों में जा रहे हैं। वहीं विदेशी मीडिया इस मामले पर कुछ और ही कह रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

न्यूयॉर्क टाइम्स ने जारी की रिपोर्ट

अमेरिका का दैनिक समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर पथराव के बाद ईंटो से भरी एक गली की तस्वीर प्रकाशित की है। वहीं अखबार की वेबसाइट पर Inside kashmir, cut off From the world: 'A Living Hell'of Anger And Fear हेडलाइन से एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार को कश्मीर में घाटी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हुए भारतीय जवान और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प की भी खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को भी हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे और उनकी सुरक्षाबलों के साथ झड़प हुई थी। इसमें 7 लोग घायल हुए थे।