नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पूर्वोत्तर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत का दौरा रद्द कर सकते हैं। सामाचार एजेंसी रायटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी।

नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन बिल को लेकर पूर्वोत्तर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत का दौरा रद्द कर सकते हैं। सामाचार एजेंसी रायटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तय कार्यक्रम के मुताबिक, शिंजो आबे को रविवार को भारत आना था। गुवाहाटी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आबे की मुलाकात होनी थी। 

राष्ट्रपति ने दी मंजूरी 
लोकसभा के बाद बुधवार को नागरिकता संसोधन विधेयक राज्यसभा से पास हो गया था। इसके बाद गुरुवार देर रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिल पर हस्ताक्षर कर दिए। अब यह कानून बन गया है।

पूर्वोत्तर में हो रहा विरोध
इस बिल का असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल और मेघालय में विरोध हो रहा है। असम और त्रिपुरा में सबसे ज्यादा असर है। असम में कई जगहों पर कर्फ्यू लगा है। उधर, मेघालय में भी इंटरनेट, मोबाइल सेवा पर रोक लगा दी है। शिलॉन्ग में कर्फ्यू लगाया गया है।