JAUNPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह (Kripashankar Singh) चुनाव हार गए हैं। पूर्व सांसद धनजंय सिंह के समर्थन के बावजूद बीजेपी को यहां हार का स्वाद चखना पड़ा।

JAUNPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह (Kripashankar Singh) चुनाव हार गए हैं। पूर्व सांसद धनजंय सिंह के समर्थन के बावजूद बीजेपी को यहां हार का स्वाद चखना पड़ा। इंडिया गठबंधन के सपा कैंडिडैट बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) यहां से चुनाव जीत गए हैं। जीत के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बाबू सिंह कुशवाहा को प्रमाण पत्र दिया। बसपा के श्याम सिंह यादव (Shyam Singh Yadav) तीसरे स्थान पर रहे। बता दें, लंबे समय से जौनपुर लोकसभा सीट जीतने के लिए बीजेपी तरस रही है, इसलिए 2024 के चुनाव में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह यहां जनसभा कर चुके हैं। इतना ही नहीं, योगी आदित्यनाथ ने खुद 2 से 3 बार जौनपुरवासियों को संबोधित कर जीत पक्का करने के लिए जीतोड़ मेहनत की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जौनपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- जौनपुर लोकसभा चुनाव 2019 में BSP की जीत, श्याम सिंह यादव को आर्शीवाद

- श्याम सिंह यादव के पास 2019 में कुल दौलत 14 करोड़ थी, कर्ज 35 लाख था

- जौनपुर की जनता ने 2014 में बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण प्रताप को दिया था बहुमत

- डॉ. कृष्ण प्रताप के पास 2014 के चुनाव में 4 cr. की संपत्ती थी, कर्ज 46 लाख

- 2009 में वोटर ने जौनपुर की गद्दी BSP के बाहुबली धनंजय सिंह को सौंपी

- धनंजय सिंह के पास 2009 के लोकसभा इलेक्शन में 43 की प्रॉपर्टी थी, केस 1

- जौनपुर लोकसभा चुनाव 2004 का रिजल्ट सपा के पारसनाथ यादव के पक्ष में था

- पारसनाथ यादव ने 2004 के चुनाव में चल-अचल प्रॉपर्टी 29 लाख शो की थी

नोटः लोकसभा चुनाव 2019 में जौनपुर सीट पर कुल वोटर्स की संख्या 1867976 थी, जबकि 2014 में यह आंकड़ा 1848842 था। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार श्याम सिंह यादव 2019 में सांसद बने। उन्हें 521128 वोट मिला था। दूसरे नंबर पर रहने वाले बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण प्रताप सिंह केपी को 440192 वोट मिला था। हार का अंतर 80936 वोट था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में जौनपुर सीट पर कमल खिला था। बीजेपी उम्मीदवार कृष्ण प्रताप उर्फ के. पी. 367149 वोट पाकर सांसद बने थे। बसपा प्रत्याशी सुभाष पांडे को 220839 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट