खराब मौसम और हिमपात के कारण पैर फिसलने से खाई में गिरा जवान  

जम्मू: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान पैर फिसलने से एक जवान खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 29 वर्षीय जवान कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गश्त कर रहा था। इसी दौरान खराब मौसम और हिमपात के कारण उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया।

जवान की पहचान राजस्थान के नायक पीड़ा राम के रूप में की गई है।

(प्रतिकात्मक फोटो)