JHANSI Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की झांसी सीट पर अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाने में भी वो कामयाब हो गए हैं। हालांकि की जीत का अंतर घट गया है।

JHANSI Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की झांसी सीट पर अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाने में भी वो कामयाब हो गए हैं। हालांकि अनुराग की जीत का अंतर पिछली बार से घट गया है। इस बार उन्होंने एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। जबकि पिछली बार 3.65 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को हराया है। बसपा के रवी प्रकाश (Ravi Prakash) तीसरे स्थान पर थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झांसी लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- लोकसभा चुनाव 2019 में झांसी सीट पर खिला कमल, विनर थे अनुराग शर्मा

- अनुराग शर्मा के पास 2019 में कुल संपत्ती 124 करोड़ रु. थी, 1 करोड़ कर्ज

- 2014 में झांसी की जनता ने साध्वी उमा भारती को भारी बहुमत से जिताया

- उमा भारती पर 2014 में कुल 13 केस दर्ज था, 1 करोड़ प्रॉपर्टी शो की थी

- कांग्रेस के प्रदीप कुमार जैन को 2009 में झांसी की जनता का मिला था साथ

- प्रदीप कुमार जैन ने 2009 में 33 लाख की प्रॉपर्टी दिखाई थी, 2 केस दर्ज था

- सपा प्रत्याशी चंद्रपाल सिंह यादव को 2004 में जनता ने दिया था बहुमत

- चंद्रपाल सिंह यादव के पास 2004 में कुल संपत्ती 53 लाख थी, केस 1 था

नोटः लोकसभा इलेक्शन 2019 के दौरान झांसी संसदीय सीट पर 2040739 वोटर, जबकि 2014 में वोटर्स की कुल संख्या 1932052 थी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अनुराग शर्मा को 2019 में झांसी की जनता ने 809272 वोट देकर अपना नेता चुना था। दूसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार श्याम सुंदर सिंह थे। उन्हें 443589 वोट मिला था। वहीं, 2014 के इलेक्शन में झांसी सीट पर कमल खिला था। उमा भारती सांसद बनीं। उन्हें 575889 वोट मिला था। सपा प्रत्याशी डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव को 385422 वोट मिला था।

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट