बिहार में NDA ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा, मैं बिहार की जनता को चौथी बार NDA के ऊपर अपना विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। हिंदुस्तान की राजनीति में बहुत कम CM होंगे जिनपर चौथी बार जनता ने भरोसा जताया हो। बिहार की जनता ने NDA गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया है, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

नई दिल्ली. बिहार में NDA ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा, मैं बिहार की जनता को चौथी बार NDA के ऊपर अपना विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। हिंदुस्तान की राजनीति में बहुत कम CM होंगे जिनपर चौथी बार जनता ने भरोसा जताया हो। बिहार की जनता ने NDA गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया है, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जीतन राम मांझी ने चिराग पर साधा निशाना
बिहार के पूर्व सीएम रहे जीतन राम मांझी ने कहा, जिस डाल पर बैठें और उसी डाल को काट दें तो हश्र क्या होता है... ठीक उसी प्रकार से चिराग साहब ने जिस फोल्ड में रहे उसे ही हराने और बर्बाद करने का काम किया। निश्चित तौर पर डाल तो कटी है लेकिन उसके साथ वो भी गिरे हैं और अपने चिराग से भस्म हो गए हैं।

हार के बाद चिराग पासवान ने क्या कहा?
मतगणना के एक दिन बाद LJP नेता चिराग पासवान ने कहा, कल जो परिणाम आए हैं उससे जनता ने ये स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में अगर विकास संभव है तो उसके लिए पीएम मोदी का सोच का होना जरूरी है। मैं खुश हूं मैं पीएम मोदी और बीजेपी के तमाम नेताओं को बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा, मुझे खुशी है बिहार की जनता ने जिस तरीके से LJP को भी अपना प्यार दिया। लगभग 25 लाख के करीब मतदाताओं ने "बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट" पर अपना विश्वास जताया। जिस तरीके से पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की ताकत दिखाई, इससे पार्टी को एक नई ऊर्जा मिली है।

चिराग ने कहा, NDA को तो नहीं पर JDU को 'डेंट' करना जरूर हमारा लक्ष्य था और उस लक्ष्य पर मैंने मज़बूती से काम किया है। इसका नुकसान भाजपा को नहीं हो इस पर भी मैंने निरंतर काम किया। जो हमारा लक्ष्य था कि भाजपा को ज्यादा सीटों पर जीत मिले और JDU को नुकसान हो वो हमने हासिल किया है। जो लोग आज की तारीख में सत्ता में है, भ्रष्टाचार कहां हुआ कितना हुआ उसको उजागर करने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है... ये मैंने स्पष्ट किया हुआ है कि अगर नीतीश कुमार जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उसका समर्थन LJP नहीं करेगी।

प्रकाश जावड़ेकर ने विपक्ष पर साधा निशाना
 बिहार विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, बिहार में बहार आई, NDA ने कमाल किया। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व पर बिहार और देश भर में जिस तरह का विश्वास जनता का है, लोग देश की तरक्की चाहते हैं। जो विपक्षी दल नकारा राजनीति कर रह थे, उनको देश ने नकारा है।

JDU ने कहा, जनता ने हमें मैंडेट दिया
जेडीयू नेता संजय सिंह ने कहा, लोकतंत्र में जनता मालिक होती है जनता ने जनादेश दिया है नीतीश कुमार जी के नाम पर, तो जनादेश पर हमला क्यों कर रहे हैं? वो (विपक्ष) कहीं भी चले जाए चाहे चुनाव आयोग या राष्ट्रपति के पास, इससे कोई फर्क पड़ता है क्या! जनता ने हमें 'मैंडेट' दिया है।