यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार है। सोशल मीडिया पर उनके निधन की भ्रामक खबरें चलाई गई हैं। उनकी तबीयत जानने आज शाहनवाज हुसैन अस्पताल पहुंचे। गुरुवार शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और योगी अस्पताल गए थे। मोदी ने भी एक ट्वीट किया है।

लखनऊ. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत में अब पहले से सुधार है। सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबर वायरल हुई, जिसे उनके पोते ने गलत बताया। लखनऊ पीजीआई के प्रवक्ता ने भी ऐसी किसी भी खबर को भ्रामक कहा है। शुक्रवार को भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने अस्पताल जाकर कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने ट्वीट पर पूर्व सीएम के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। बता दें कि कल्याण सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग (सीसीएम) में भर्ती हैं। करीब आधा दर्जन डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि संक्रमण कम हुआ है। ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन भी अब सामान्य है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

pic.twitter.com/Wu0WKj7wHi

Scroll to load tweet…

पोते ने भी किया खबरों का खंडन
कल्याण सिंह के पोते प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने कहा- अफवाहों पर ध्यान ना दें। आदरणीय बाबूजी ठीक हैं। बता दें कि शुक्रवार सुबह कल्याण सिंह के निधन की खबरें आने पर कई नेताओं ने ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि तक दे दी थी। हालांकि बाद में ट्वीट डिलीट किया।

pic.twitter.com/IqfwYuxarY

Scroll to load tweet…

नड्डा पहुंचे थे तबीयत जानने

गुरुवार को अपने यूपी के दौरे के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल्याण सिंह (89) की तबीयत जानने संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पहुंचे थे। उनके साथ योगी आदित्यनाथ भी थे। पिछले हफ्ते दिल का दौरा और गुर्दे से संबंधित समस्याओं के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लखनऊ पीजीआई प्रवक्ता के मुताबिक़- वे बातचीत में जवाब भी दे रहे हैं।

pic.twitter.com/Yaeoll9vdr

Scroll to load tweet…

नड्डा ने दिया मोदी का संदेश
लखनऊ हवाई अड्डा पहुंचने के बाद नड्डा सीधे अस्पताल पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे। नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल्याण सिंह की सेहत को लेकर चिंतित हैं। इसलिए वे उनसे मिलने सीधे यहां चले आए।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
पूर्व CM कल्याण सिंह की हालत गंभीर, PM मोदी ने बेटे को फोन कर जाना हालचाल, योगी-राजनाथ पहुंचे अस्पताल