भारत चीन विवाद को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। लगातार उठाए जा रहे सवालों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, जनता द्वारा एक नकार दिया गया राजवंश कभी सम्पूर्ण विपक्ष के बराबर नहीं हो सकता।

नई दिल्ली. भारत चीन विवाद को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। लगातार उठाए जा रहे सवालों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, एक वंश की गलतियों से हमने हजारों किमी जमीन खो दी। सियाचिन ग्लेशियर लगभग चला गया। और भी बहुत कुछ खो दिया। कोई आश्चर्य नहीं कि भारत ने उन्हें क्यों खारिज कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नड्डा ने कहा, एक शाही राजवंश और उनके वफादार दरबारियों को बड़ा भ्रम है कि विपक्ष यानी सिर्फ एक उनका राजवंश। एक राजपरिवार नखरे दिखाता है और उनके दरबारी उस नकली कहानी को फैलाते फिरते हैं। ताजा मामला विपक्ष के सरकार से सवाल पूछने से जुड़ा है। 

Scroll to load tweet…


सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार- नड्डा
भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर सवाल खड़े करते हुए कहा, सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार है। सर्वदलीय बैठक में सार्थक चर्चा हुई, जिसमें विपक्ष के कई नेताओं ने जरूरी सुझाव दिए। उन्होंने आगे की नीति तय करने के लिए केंद्र का पूरा समर्थन भी किया। इसमें सिर्फ एक परिवार अपवाद था! जानते हैं न कौन?। 

'एक राजवंश का हित, देश का हित हो यह संभव नहीं'
उन्होंने कहा, एक नकार दिया गया राजवंश कभी सम्पूर्ण विपक्ष के बराबर नहीं हो सकता। एक राजवंश के हित ही भारत के हित हों, यह असंभव है। आज देश एकजुट है और हमारे सशस्त्र बल के साथ खड़ा है। यह समय एकजुटता का है। ना जाने कितनी बार राजकुमार को लॉन्च करने का प्रयास इंतजार कर सकता है।