भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  6 जुलाई से शुरू हुआ ये अभियान 20 अगस्त तक चला। 5.81 करोड़ सदस्य ऑनलाइन और 62 लाख सदस्य ऑफलाइन यानी फॉर्म के जरिए पार्टी से जुड़े। 

नई दिल्ली. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई से शुरू हुआ ये अभियान 20 अगस्त तक चला। 5.81 करोड़ सदस्य ऑनलाइन और 62 लाख सदस्य ऑफलाइन यानी फॉर्म के जरिए पार्टी से जुड़े। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा, ''इस सदस्यता अभियान में हम 7 करोड़ तक नए सदस्य बनाने में कामयाब रहे। अभी पार्टी के मौजूदा सदस्य 11 करोड़ हैं, ऐसे में जब ये सदस्य जुड़ जाएंगे, तो ये संख्या 18 करोड़ हो जाएगी। नड्डा ने कहा, दुनिया में सिर्फ 8 ऐसे देश हैं, जिनकी संख्या हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं से ज्यादा है। 

सदस्यता को लेकर हर वर्ग का रुझान दिखा
नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जुलाई को अपने लोकसभा क्षेत्र बनारस से सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि मिस्ड कॉल से जुड़े सदस्यों के बारे में उन क्षेत्रों से जानकारी आना वाकी है, जहां सर्वर वीक था। उन्होंने कहा कि इस बार ऑनलाइन सदस्यों की संख्या में पिछली बार से 50% ज्यादा वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान में सभी वर्गों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सेना के अफसर, खिलाड़ी, सभी वर्गों के लोग भाजपा में शामिल हुए। पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर इस सदस्यता को लेकर विशेष रुझान देखा गया। उन्होंने कहा, ये अभियान खत्म हो गया, लेकिन हमारी सदस्यता चलती रहेगी। सितंबर में हम सक्रिय सदस्य बनाएंगे। 

दिसंबर में होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव
नड्डा ने कहा, सितंबर में हम सक्रिय सदस्य बनाना शुरू करेंगे। बूथ लेवल का चुनाव अक्टूबर में होगा। नवंबर में जिला इकाइयों के चुनाव होने हैं। इसके बाद राज्य में चुनाव होंगे। दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर के चुनाव होंगे।