जन सेना पार्टी प्रमुख और अभिनेता पवन कल्याण ने गुरुवार को भारतीय सेना के जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद की। उन्होंने भारतीय सेना के जवानों के परिवार के कल्याण के लिए काम कर रही संस्था केंद्रीय सैनिक बोर्ड को 1 करोड़ रुपए का चंदा दिया। 

नई दिल्ली. जन सेना पार्टी प्रमुख और अभिनेता पवन कल्याण ने गुरुवार को भारतीय सेना के जवानों के परिवारों की आर्थिक मदद की। उन्होंने भारतीय सेना के जवानों के परिवार के कल्याण के लिए काम कर रही संस्था केंद्रीय सैनिक बोर्ड को 1 करोड़ रुपए का चंदा दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पवन कल्याण ने पिछले साल आर्मी फ्लैग डे पर यह चंदा देने का वादा किया था। पवन कल्याण ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय सैनिक बोर्ड को ये चेक सौंपा। 

अपने समर्थकों से भी की मदद की अपील
इस दौरान उन्होंने अपने समर्थकों और फैन से भी शहीद जवानों की पत्नियों और घायल जवानों की मदद के लिए आगे आने को कहा। पवन इससे पहले करगिल युद्ध में जख्मी हुए जवानों की मदद के लिए दान दे चुके हैं। 

पवन की जन सेना पार्टी ने हाल ही में भाजपा के साथ गठबंधन किया है। पवन सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस के अमरावती से राजधानी दूसरी जगह शिफ्ट करने के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

426 किसानों पर दर्ज हुए केस- पवन
इतना ही नहीं पवन ने सोमवार को आरोप लगाए कि जो किसान अमरावती से राजधानी दूसरी जगह शिफ्ट करने के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे थे, ऐसे 426 किसानों पर मामला दर्ज किया गया है। सरकार द्वारा निरंकुशता ’का आरोप लगाते हुए, उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को आतंकित करने की कोशिश कर रही है।