त्रिपुरा की जुबराजनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार मलिन देबनाथ चुनाव जीत गए हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की सुष्मिता देबनाथ से था। इनके अलावा IND ने बिजॉय देबनाथ, AITC ने मृणालकांति देबनाथ और CPI (M) ने शैलेन्द्र चंद्र नाथ को अपना उम्मीदवार बनाया था। 

Jubrajnagar Bypoll Result 2022 : त्रिपुरा की जुबराजनगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार मलिन देबनाथ चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की सुष्मिता देबनाथ को हरा दिया है। बता दें कि जुबराजनगर सीट यहां के विधायक के इसी साल फरवरी में निधन हो जाने की वजह से खाली हो गई थी, जिस पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। 23 जून को यहां उपचुनाव में वोट डाले गए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसलिए खाली हुई थी सीट : 
माकपा विधायक रामेंद्र चंद्र देवनाथ के निधन के कारण जुबराजनगर सीट खाली हो गई थी। यही वजह है कि यहां पर उपचुनाव कराना पड़ा है। जुबराजनगर निर्वाचन क्षेत्र से छह बार चुने गए देबनाथ कई बार विधानसभा अध्यक्ष रहे। किडनी फेल होने के कारण 2 फरवरी को कोलकाता में उनका निधन हो गया था। 

इनके बीच कड़ा मुकाबला : 
त्रिपुरा की जुबराजनगर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने मलिन देबनाथ को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, उनका मुकाबला कांग्रेस की सुष्मिता देबनाथ से है। इनके अलावा IND ने बिजॉय देबनाथ, AITC ने मृणालकांति देबनाथ और CPI (M) ने शैलेन्द्र चंद्र नाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। चुनाव नामांकन के लिए दिए गए एफिडेविट के मुताबिक, भाजपा के मलिन देबनाथ ने 11,21,026 रुपए की संपत्ति घोषित की है। वहीं कांग्रेस की सुष्मिता देबनाथ ने 32,55,000 रुपए, IND के बिजॉय देबनाथ ने 6,58,782 रुपए, AITC के मृणालकांति देबनाथ ने 53,57,226 रुपए और CPI (M) के शैलेन्द्र चंद्र नाथ ने 1,92,04,986 रुपए की संपत्ति घोषित की है।

ये भी देखें : 
रामपुर उपचुनाव रिजल्ट: आजम खान के दो करीबियों के बीच कांटे का मुकाबला

लोकसभा उपचुनाव: बना नया रिकॉर्ड, आजादी के बाद पहली बार रामपुर में हुआ सबसे कम मतदान