यूपी की राजधानी में शुक्रवार को  हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गला रेत हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने गुजरात एटीएस ने देर रात सूरत से 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस केस में मौलाना अनवारुल हक नाम के शख्स पर भी शक है।  

नई दिल्ली. यूपी की राजधानी में शुक्रवार को हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गला रेत हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने गुजरात एटीएस ने देर रात सूरत से 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस केस में मौलाना अनवारुल हक नाम के शख्स पर भी शक है। मौलाना ने साल 2016 में कमलेश का सिर कलम करने पर 51 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। कमलेश की पत्नी किरण की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने मौलाना के खिलाफ केस दर्ज किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"

सीसीटीवी फूटेज में दिखी महिला कौन ?<br/>इस केस में पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है। इसमें हत्यारे दिख रहे हैं, लेकिन उनके पीछे एक महिला भी साथ चलते दिख रही है। अभी तक इस महिला की पहचा नहीं हो सकी है।एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और कई थानों की पुलिस पड़ताल में जुटी है।

हत्यारों ने 13 बार चाकू से किया हमला <br/>एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया, दो भगवा कपड़े पहने बदमाश हाथ में मिठाई का डिब्बा लेकर नेता से मिलने उनके कार्यालय आए थे। डिब्बे में रिवॉल्वर और चाकू छिपाकर लाए थे। आरोपियों ने नेता के साथ बातचीत के दौरान चाय पी और इस बीच उनपर हमला कर दिया। आरोपियों ने 13 बार चाकू से हमला किया। इसके बाद उनका गला रेत दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चश्मदीद (कमलेश तिवारी का नौकर) ने दोनों हत्यारोपियों की पहचान कर ली है। 

एक महीने में चार नेताओं की हत्या<br/>उप्र में यह एक महीने में तीसरे दक्षिणपंथी नेता की हत्या है। इससे पहले 8 अक्टूबर को भाजपा नेता चौधरी यशपाल सिंह की देवबंद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा 10 अक्टूबर को यहीं भाजपा नेता कबीर तिवारी की हत्या की गई थी। इसके अलावा 13 अक्टूबर को देवबंद में ही भाजपा पार्षद धारा सिंह को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी।