कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने के 25 दिन बाद मंत्रिमडल विस्तार हो गया है। सभी 17 नए मंत्री शपथ ले रहे हैं। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने विधायकों के नामों की सूची राज्यपाल को सौंप थी। इसमें कैबिनेट में शामिल किये गए विधायकों सूची शामिल थी।

बेंगलुरू. कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री बनने के 25 दिन बाद मंत्रिमडल विस्तार हो गया है। सभी 17 नए मंत्री शपथ ले रहे हैं। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने विधायकों के नामों की सूची राज्यपाल को सौंपी थी। 26 जुलाई को मुख्यमंत्री बनने के बाद येदियुरप्पा का पहला मंत्रिमंडल विस्तार है। 29 जुलाई को विधानसभा में येदियुरप्पा सरकार ने बहुमत साबित किया था। सीएन अश्वथ नारायण, गोविंद एम कारजोल और केएस ईश्वराप्पा ने कर्नाटक के कैबिनेट के मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वहीं सबसे पहले बी श्रीराममुल्लू को राज्यपाल वजुभाई वाला ने मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…

20 दिनों तक चली एक सदस्यीय मंत्रीमंडल की सरकार
29 जुलाई को पदभार ग्रहण करने के बाद से राज्य में एक सदस्यीय मंत्रिमंडल की सरकार चल रही थी। अब बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मंजूरी के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। मंत्रिमंडल का विस्तार सुबह साढ़े 10 से साढ़े 11 बजे के बीच किया जाएगा। मुख्यमंत्री का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिखा है। इसमें मुख्य सचिव से सभी इंतजाम करने को कहा गया है। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद सभी नए मंत्रियों की एक बैठक भी होगी। 

इस वजह से हुई देरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्रियों की अंतिम सूची जारी करने से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोषण से मुख्यमंत्री को परामर्श करना था। बीएल संतोषण कर्नाटक से आते हैं और वो येदियुरप्पा के विरोधी मानें जाते हैं। हालांकि इस सूची पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान को देना था।


इन 17 विधायकों को मिलेगी कैबिनेट में जगह

Scroll to load tweet…