कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुष्टि की कि आठ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार डॉ जी परमेश्वर, के जे जॉर्ज, के एच मुनियप्पा, सतीश जारकीहोली, जमीर अहमद, रामलिंगा रेड्डी, प्रियांक खड़गे और एमबी पाटिल को मंत्री बनाया गया। 

Karnataka Swearing Ceremony. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में मिली जीत के बाद आज कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन किया। सिद्धारमैया एक बार फिर राज्य के सीएम बन चुके हैं। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह 12.30 बजे बेंगलुरु के कांतीराव स्टेडियम में हुआ। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलाई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्नाटक में 8 मंत्रियों ने ली शपथ 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुष्टि की कि आठ विधायक मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। सूत्रों के अनुसार डॉ जी परमेश्वर, के जे जॉर्ज, के एच मुनियप्पा, सतीश जारकीहोली, जमीर अहमद, रामलिंगा रेड्डी, प्रियांक खड़गे और एमबी पाटिल को मंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की ओर से शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है। इस दौरान पार्टी के बड़े नेता जुटे। विपक्षी दलों के नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया। 

दूसरी बार सीएम बनने वाले दूसरे नेता सिद्धारमैया

पिछले 40 साल में सिद्धारमैया कर्नाटक के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। इसके साथ ही यह वह कर्नाटक के इतिहास में दूसरे ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। इससे पहले देवराज उर्स दो बार मुख्यमंत्री बने थे।

कांग्रेस को मिली हैं 135 सीटें

गौरतलब है कि अप्रैल-मई में कर्नाटक के 224 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए। 10 मई को मतदान हुआ और 13 मई को नतीजे आए। सत्ताधारी पार्टी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। वह सिर्फ 66 सीटें जीत सकी। उसके कई मंत्री चुनाव हार गए। वहीं, कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली। यह बहुमत के आंकड़े 113 से काफी अधिक है। 19 सीटें जीतकर जेडी (एस) तीसरा सबसे बड़ा दल बना है।

यह भी पढ़ें

Yomiuri Shimbun के साथ इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी बोले-दुनिया को बनाना चाहिए परमाणु हथियारों से मुक्त, चीन संग तनाव पर की ये बात